Varanasi News: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर चलाई गोली – Hindustan

Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। बसनी ठाकुरपुर गांव (बड़ागांव) में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मनबढ़ ने तीन राउंड फायरिंग की। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। आरोप है कि मनबढ़ ने किसी से मारपीट की थी। लोगों ने उसे पीट दिया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था।
मनबढ़ ने वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए फायरिंग की। गांव निवासी एक मनबढ़ का बीते शुक्रवार जन्माष्टमी के दिन एक कॉलेज के पास कुछ युवकों से विवाद हो गया था। युवकों ने उसे पीट दिया था। कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इसे लेकर वह अपमानित महसूस कर रहा था। उसे कहीं से पता चला कि गांव के हलवाई छेदी पटेल ने वीडियो वायरल किया है।
इस पर वह अपने एक साथी के साथ बाइक से छेदी के दरवाजे पर पहुंचा। पूछताछ के दौरान विवाद हो गया और छेदी को लक्ष्य कर तीन राउंड फायर किया। दो गोली इधर-उधर निकल गई, तीसरी पिस्टल में ही फंस गई। इसके बाद मनबढ़ खोखा लेकर खेत में फेंक दिया। इसके बाद वहां से बसनी बाजार स्थित जूता बेचने वाले धर्मेंद्र जायसवाल की दुकान पर पहुंचा। धर्मेंद्र पर भी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए धमकी देकर भाग गया। मामले में छेदी पटेल ने तहरीर दी। उधर बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण सिंह किसी तरह की फायरिंग से इनकार कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं धर्मेंद्र की तरफ से भी तहरीर दी गई है। आरोप है कि मनबढ़ों ने पांच लाख रुपये की मांग की है। धर्मेंद्र के भाई अधिवक्ता हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News