Varanasi News: वाराणसी, हิตี้। गंगा में बढ़ाव जारी रहने के साथ जलस्तर एवं खतरे के निशान के बीच की दूरी कम होती जा रही है। हालांकि गुरुवार दोपहर दो बजे की बढ़ाव गति (एक सेंमी घंटा) रात 8 बजे धीमी हो गई थी। उस समय जलस्तर आधा सेंमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। रात 8 बजे जलस्तर खतरे के निशान (71.262 मीटर) से 59 सेंमी नीचे था। गंगा के चलते सहायक नदियों-वरुणा, गोमती और नाद का भी रौद्र रूप बरकरार है।
अपस्ट्रीम के फाफामऊ, प्रयागराज एवं मिर्जापुर में गंगा का वेग कम हुआ देख केन्द्रीय जल आयोग का अनुमान है कि शुक्रवार से वाराणसी में भी गंगा के रूख में बदलाव हो सकता है। चूंकि गुरुवार से बारिश भी थम गई और अगले दो दिन छिटपुट बारिश की संभावना है, इसलिए भी गंगा में बाढ़ का दबाव कम होने, जलस्तर घटने की उम्मीद अधिक है। फिलहाल, बाढ़ से प्रभावित मोहल्लों एवं गांवों के साथ विस्थापितों की संख्या भी गुरुवार को बढ़ गई। अब तक 3361 विस्थापित लोग राहत शिविरों समेत सुरक्षित ठिकानों पर आश्रय ले चुके हैं। विभिन्न जगहों पर बने 19 राहत कैंपों में 481 परिवारों के 2065 सदस्यों ने ठौर लिया है। गुरुवार को 330 परिवार राहत शिविरों में पहुंचाए गए हैं。
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play