कृपया धैर्य रखें।
वाराणसी, 9 दिसंबर 2025 की मुख्य खबरों में हाइड्रोजन वेसल की चर्चा है। विमान किराया सामान्य होने से यात्रियों को राहत मिली है। फिल्म 'अवतार' का हिंदी प …और पढ़ें
एक ही खबर में पढ़ें वाराणसी और पूर्वांचल की टाप 10 खबरें।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मंगलवार से वातावरण गलन की ओर हो चला है। मौसम में जहां एक ओर गलन हावी हो रही है तो दूसरी ओर कफ सीरप प्रकरण भी चर्चा में कार्रवाई के माध्यम से बना हुआ है। मंगलवार को ही गंगा में हाइड्रोजन वेसेल चलने की जानकारी भी विभाग की ओर से दी गई है।
वाराणसी की प्रमुख खबरों में इंडिगो संकट के आठवें दिन भी 16 उड़ानें रद, सामान्य हुआ विमान किराया, 11 December से Hydrogen Vessel की हो रही शुरुआत, अधिवक्ता राजा आनन्द ज्योति सिंह की संदिग्ध मौत पर बोले अजय राय, काशी में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का हिंदी पोस्टर जारी, वाराणसी की पुलिस ने कफ सीरप मामले में की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा आदि खबरें चर्चा मे रहीं।
पूर्वांचल की प्रमुख खबरों में अपर सत्र न्यायाधीश का एटीएम कार्ड चुरा कर निकाल लिये 60 हजार, मीरजापुर में युवती पर ब्लेड से हमला करने वाले युवक का शव गंगा में मिला, आजमगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत आदि खबरें चर्चा में बनी रहीं।
पढ़ें वाराणसी और पूर्वांचल की टॉप 10 खबरें :
वाराणसी में इंडिगो संकट के आठवें दिन भी 16 उड़ानें रद, जान लें पूरी लिस्ट
वाराणसी : बाबतपुर- बुधवार से प्रारंभ हुआ इंडिगो संकट धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मंगलवार को भी 16 विमानों का आवागमन नहीं हो सका। एयरलाइंस ने इन उड़ानों को निरस्त करने की घोषणा पहले ही कर दी थी। हालांकि, रात 2:45 बजे पुणे का विमान वाराणसी पहुंचा और यह विमान अपने निर्धारित समय 3:30 बजे वापस पुणे के लिए रवाना हुआ। इसके अतिरिक्त, मुंबई का विमान भी अपने निर्धारित समय सुबह 9 बजे वाराणसी पहुंचा। लेकिन, एयरलाइंस ने ऑपरेशनल कारणों से पांच महानगरों की 16 उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया।
सरकार की सख्ती के बाद सामान्य हुआ विमान किराया, नोट कर लें वाराणसी से कीमतें
वाराणसी : हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस के संकट के दौरान विभिन्न विमानन कंपनियों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की कई शिकायतें आई थीं। इस पर सरकार ने सख्त हिदायत दी थी कि विमानन कंपनियां यात्रियों से मनमाना किराया न वसूलें। इसके साथ ही, सरकार ने दूरी के अनुसार अधिकतम किराया भी निर्धारित किया था। रविवार को इस नियम का प्रभाव देखने को नहीं मिला, लेकिन सोमवार के बाद विमानन कंपनियों ने किराए में कटौती की है।
वाराणसी में गंगा नदी में 11 December से Hydrogen Vessel की हो रही शुरुआत, मिलेंगी यह खास सुविधाएं
वाराणसी : देश में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री संर्बानंद सोनोवाल 11 दिसंबर, 2025 को नमो घाट पर भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल पोत को वाणिज्यिक संचालन के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। इस ऐतिहासिक घटना के साथ वाराणसी देश का पहला शहर बन जाएगा, जहां हाइड्रोजन पोत के माध्यम से हरित ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण को टिकाऊ बनाने की पहल की जाएगी। हाइड्रोजन ईंधन सेल पोत के संचालन से कई लाभ होंगे। सबसे पहले, यह शोर रहित यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा, जिससे यात्रियों को एक सुखद और शांतिपूर्ण यात्रा का अनुभव होगा।
अधिवक्ता राजा आनन्द ज्योति सिंह की संदिग्ध मौत पर बोले अजय राय – “मामले की न्यायिक जांच हो”
वाराणसी : पिछले वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता राजा आनन्द ज्योति सिंह की मृत्यु को उनके परिवार ने किसी दुर्घटना नहीं, बल्कि कफ सीरप माफिया द्वारा की गई सुनियोजित हत्या बताया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बर्थरा गांव (चोलापुर, वाराणसी) पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर उनकी पीड़ा सुनी। परिवार के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि वाराणसी पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर सच को दबाने का प्रयास किया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर केस की दिशा मोड़ी और असली दोषियों को बचाने का काम किया।
काशी में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का हिंदी पोस्टर जारी, धूम मचाने को तैयार है फिल्म
वाराणसी : हॉलीवुड की सुपरहिट और अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘अवतार’ की चौथी कड़ी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का हिंदी में पोस्टर मंगलवार की शाम काशी में रिलीज किया गया। इस अवसर पर फिल्म की टीम काशी पहुंच रही है। शाम को नमो घाट पर एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम के बीच गंगा की लहरों पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में ज़ो सल्दाना, सैम वर्थिंगटन, जेक सुली, सिगोर्नी वीवर, किरी, स्टीफेन लैंग, ऊना चैप्लिन, वरंग रोनल, मिशेल योह, डा. करीना मोग, डेविड थेवलिस, पेलाक, एडी फाल्को, जनरल आर्डमोर, केट विंसलेट आदि शामिल हैं।
वाराणसी की पुलिस ने कफ सीरप मामले में की बड़ी कार्रवाई, देर शाम तक जांच जारी
वाराणसी : कफ सीरप के अवैध कारोबार का जाल अब धीरे-धीरे उजागर हो रहा है। पूर्वांचल में चल रही कार्रवाई के बीच मंगलवार को चंदौली जिले के सूजाबाद क्षेत्र में कफ सीरप की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले में अवैध कफ सीरप की यह खेप वाराणसी कमिश्नरेट के छापे के दौरान बरामद की गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, एसआईटी टीम ने विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों की जांच के दौरान यहां कफ सीरप को पाया। इसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई।
वाराणसी में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी : बनकट गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक ने पत्नी और ब्वॉयफ्रेंड की प्रताडना से परेशान होकर टिन शेड में लगी पाइप के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मांता की तहरीर पर पत्नी, ब्वॉयफ्रेंड और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अकेलवा और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किए गए। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। बनकट गांव के राहुल मिश्रा (30 वर्ष) ने पांच वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के लखनपुर की संध्या सिंह से प्रेम विवाह किया था।
अपर सत्र न्यायाधीश का एटीएम कार्ड चुरा कर निकाल लिये 60 हजार, पुलिस कर रही तलाश
गाजीपुर : अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो रामअवतार प्रसाद का एटीएम कार्ड चुराकर एक अज्ञात चोर ने कचहरी स्थित एसबीआइ की शाखा से 60 हजार रुपये निकाल लिए। यह घटना तब हुई जब न्यायाधीश का गनर एटीएम लेकर रुपये निकालने गया था, लेकिन रास्ते में एटीएम कहीं खो गया। जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो उन्होंने एफआइआर दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। कांस्टेबल सचिन वर्मा, जो अपर सत्र न्यायाधीश रामअवतार प्रसाद के गनर के रूप में तैनात हैं, उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को वह न्यायाधीश का एटीएम लेकर रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान एटीएम कहीं रास्ते में खो गया।
मीरजापुर में युवती पर ब्लेड से हमला करने वाले युवक का शव गंगा में मिला, तनाव की स्थिति
मीरजापुर : कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज की निवासी युवती पर जानलेवा हमला करने वाले युवक सैफ का शव पांचवें दिन गंगा नदी में उतराया हुआ मिला। यह शव शहर कोतवाली के रामबाग स्थित रैदानी कॉलोनी के निकट पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मर्चरी हाउस भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते एएसपी नगर नितेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आजमगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत
आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के काशी – अयोध्या मार्ग पर सिकंदर पट्टी गांव के पास बाइक सवार दो मजदूरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रंजन कुमार (22) पुत्र मुंद्रिकाराम निवासी ग्राम मगुराहा असली, थाना राजेपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) व कामेश्वर भगत 50 वर्ष पुत्र जयलाल भगत निवासी ग्राम रामपुर सितुआही थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), सुल्तानपुर जनपद के ढेमा स्थित एक विद्यालय में मजदूरी का काम करते थे।
नोट : वाराणसी और आजमगढ़ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.jagran.com
कफ सीरप माफिया शुभम ने निकाले थे 50 करोड़ रुपये, पुलिस की पकड़ से पहले रकम ठिकाने लगाई
शादी के लिए नहीं माने घरवाले तो खा लिया जहर, वाराणसी में युवती की मौत; युवक गंभीर हालत में भर्ती
वाराणसी में निकाला मशाल जुलूस, पूर्व संध्या पर मानवाधिकार के प्रति किया जागरूक
वाराणसी में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज
च्यवनप्राश है हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा, रोगों को कम करे और एनर्जी को बढ़ाए