Video: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, सिंह, वृषभ, वृश्चिक राशि वाले करें ये उपाय – News24 Hindi

Edited By Aman Maheshwari
Astro Upay: मां महालक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. कार्तिक माह में राशि के अनुसार, मां महालक्ष्मी से जुड़े उपायों को करना चाहिए. इन उपायों के जरिए जीवन में धन की प्राप्ति होगी. आप यहां सिहं राशि, वृषभ राशि और वृश्चिक राशि के लोगों से जुड़े उपायों के बारे में जान सकते हैं. सिंह राशि के लोगों को पानी में केसर मिलाकर स्नान करना चाहिए. घर की पूर्व दिशा में अलसी के तेल का दीपक जलाएं. मौसमी फलों का दान करें और चांदी के बर्तन में शहद भरकर कार्तिक माह में दान करें.
वृषभ राशि के लोग पानी में इलायची और चंदन पाउडर मिलाकर स्नान करें. आप लोग स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. आप लोग कार्तिक माह में घर की पूर्व दिशा में घी के सात दिए जलाने चाहिए. इसके साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर सफेद पुष्प अर्पित करें.
ये भी पढ़ें – 24 नवंबर से पहले कर लें गंगाजल वाला ये खास उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को पूरे कार्तिक माह में पूजा पाठ करनी चाहिए. आप लोग पानी में गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां डालकर स्नान करें. आप लोगों को गेंदे के फूलों की माला भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर चढ़ाना चाहिए. वृश्चिक राशि के लोग गुड़ या चने की दाल का दान करें. इन सभी उपायों को करना आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News