—विज्ञापन—
Vijay Bouncer Manhandling Video: साउथ के मशहूर एक्टर और तमिलागा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख विजय एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। एक्टर के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई है। साथ ही इंटरनेट पर उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी उनसे खफा हो गए हैं। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले वो एक राजनीतिक रैली में नजर आए। मदुरई में ये इवेंट चल रहा था, जहां भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। इस दौरान विजय को लोगों का खूब प्यार और सम्मान भी मिला।
हालांकि, एक कार्यकर्ता स्टेज पर चढ़कर उनसे मिलने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन एक्टर के बाउंसर ने उस शख्स के साथ जो किया वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय बाउंसर्स के साथ रैंप पर चल रहे हैं और दोनों तरफ लोग खड़े होकर उन्हें देख रहे हैं। तभी एक आदमी को बाउंसर रैंप से उठाकर बेरहमी से नीचे फेंक देता है। अब मदुरई में हुए इस हादसे के बाद एक्टर और उनके बाउंसर्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
अब सरथ कुमार नाम के शख्स ने विजय के बाउंसर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि वो एक्टर को पास से देखने की कोशिश कर रहे थे और उनके साथ मारपीट की गई है। आपको बता दें, इस आदमी को रैंप से करीब सात फीट नीचे फेंका गया है। पेरम्बलुर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को एक्टर और उनके बाउंसर्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 296(B) और 115(I) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस शख्स ने बेरहमी से नीचे फेंके जाने के बाद खुद को बचाने की कोशिश भी की।
Seriously this is very very disgusting.
Why our fellow human beings become so senseless?
This guy Vijay was a film actor hence his face is recognised by every one and many youngsters have gone on to believe the movies and real life has connection.
But throwing down and… pic.twitter.com/SL9m0WmOhc
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कौन बनी Tanya Mittal की ‘साइड किक’? नोमिमशन टास्क में लगे आरोप
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाउंसर ने इस आदमी को रैंप से नीचे फेंका उसने पाइप पकड़ लिया और उससे लटक गया। हालांकि, उसे इस दौरान काफी चोट आई है। अब घायल होने के बाद इस शख्स ने कंप्लेंट दर्ज करवाई है। सोशल मीडिया पर भी एक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इसे देखने के बाद विजय पर गुस्सा निकाल रहा है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in