Viral Video: सूरत के स्ट्रीट वेंडर ने बेचा 13000 रुपये का एक टोस्ट; आखिर क्या है इसकी खासियत? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Expensive toast in India: अक्सर हम सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब खाने की चीजों की वीडियो या फोटो  देखते रहते हैं, लेकिन क्या कभी आपने 13000 रुपये का एक टोस्ट खाया है? ये एवोकाडो टोस्ट सूरत का एक स्ट्रीट वेंडर बेच रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि एवोकाडो एक तरह का फल है, जिसका इस्तेमाल सलाद, स्मूदी, टोस्ट, डिप और यहां तक कि सुशी बनाने में भी किया जाता है। मगर क्या आप कभी एक एवोकाडो टोस्ट के लिए 13,000 देंगे? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गुजरात के सूरत में एक स्ट्रीट वेंडर अपने महंगे टोस्ट के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए इसके बारे में जानते है।
हाल ही में एक फूड ब्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक एवोकाडो टोस्ट को 13,000 में बेचा जा रहा है। इस वीडियो में आप एक आदमी को देख सकते हैं, जो कटे हुए एवोकाडो को ऑलिव ऑयल, तिल, एक विशेष मसाला और नींबू के रस के साथ सीजन कर रहा है। इस डिश का मेन इंग्रीडिएंट जो इसे इतना महंगा बनाता है वह पुले चीज है। वेंडर का दावा है कि वह इस चीज को सीधे साइबेरिया से इम्पोर्ट करता है। वीडियो में वेंडर प्लेट पर ब्रेड रखता है, साथ में चीज की एक मोटी परत रखता है, उसके बाद एवोकैडो मिक्चर को तैयार करता है। अंत में, वह ऊपर से सेसमे छिड़कता है।

A post shared by Surti Mayurkumar Vasantlal (@foodie_addicted_)

अब, सवाल उठता है कि यह इतना खास और महंगा क्यों है? जबकि एवोकाडो इसका मेन एलिमेंट है। हालांकि, पुले चीज के कारण इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। इसे सर्बिया में जासाविका स्पेशल नेचर रिजर्व से इम्पोर्ट किया जाता है। पुले चीज एक सर्बियाई पनीर है जो 60% बाल्कन गधी के दूध और 40% बकरी के दूध के मिश्रण से बनाया जाता है। इसको बनाने में रेनेट और एक खास नुस्खे का इस्तेमाल होता है। इसकी कीमत लगभग 51,000 रुपये प्रति आधा किलो तक हो सकती है। साथ ही, 1 किलोग्राम पनीर बनाने के लिए लगभग 25 लीटर गधी के दूध की जरुरत होती है और फार्म साल में केवल 6 से 15 किलो पनीर ही बेचता है।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: ब्रिटिश इन्फ्लुएंसर ने रेत पर बनाया महाकुंभ मेले का मॉडल, यूजर्स ने बताया- ‘भारत मां का बेटा’

Edited By
Ankita Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News