—विज्ञापन—
Weather 30 May 2025: भारत के कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है। दिल्ली में IMD ने अगले 3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें आंधी-बारिश से लेकर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, आईएमडी ने यूपी-बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट दिया है। तटीय कर्नाटक, केरल और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी रुक-रुक कर बरसात हो रही है। वहीं, केरल में मॉनसून की एंट्री हो गई है। असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…
गुजरात में अगले 2 दिनों तक एक बार फिर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। तूफान के बाद दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को 30 मई से एक जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
केरल में मॉनसून की एंट्री के बाद से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in