West Bengal Vote Percentage News Live Updates: बंगाल में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, 3 बजे तक 78.68%… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Bengal Chunav: बंगाल की श्यामपुकुर विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने चुनाव के लिए मतदान किया.
बंगाल में जारी वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, CRPF और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं. महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा. कल रात से अत्याचार शुरू किया था. हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया. यह कोर्ट की अवमानना है. मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा. हमारी जीत होगी. TMC जीत रही है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भांगर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार शौकत मोल्ला के बयान पर BJP विधायक शंकर घोष ने कहा कि टीएमसी कितनी डर गई है, यह शौकत मोल्ला के बयान से समझा जा सकता है. इतने लंबे समय तक टीएमसी ने अपने स्वार्थ साधने के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग किया. अब जब पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है तो ये डरने लगे हैं.
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है. 3 बजे तक राज्य में 78.68% मतदान हुआ है.
Bengal
बंगाल की कैनिंग पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे TMC उम्मीदवार परेश राम दास ने कहा, एक बूथ पर पोलिंग एजेंट प्रदीप दास को CRPF जवानों ने पीटा. हम CRPF अधिकारी के खिलाफ शिकायत करेंगे.
बेलेघाटा से टीएमसी उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा कि लोग दीदी के सपोर्ट में हैं लेकिन इलेक्शन कमीशन के कुप्रबंध की वजह से पोलिंग धीरे हो रही है. लोग SIR के लिए लाइनों में थे, और अब EC के कुप्रबंध की वजह से ऐसा नहीं होना चाहिए. महिला वोटर और सीनियर सिटिजन वोटर वोट देने के लिए आगे आ रहे हैं, और यह एक अच्छा संकेत है.
भांगर में ISF और TMC के बीच झड़प हो गई है. सुरक्षाबलों ने भी लाठीचार्ज करते हुए उनका पीछा किया.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि बंगाल में चुनाव हिंसा-मुक्त होंगे, ऐसी उम्मीद करना नामुमकिन है. हमें सत्ताधारी पार्टी की तरफ से ऐसी ही उम्मीद थी. फिर भी, बड़ी संख्या में लोग चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं. आम लोगों को लगता है कि वे वोट डाल पाएंगे, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है. आम लोग बिना किसी डर के चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं.
बंगाल में बंपर वोटिंग जारी है. बवाल के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11 फीसदी मतदान हुआ है.
61.11% approximate voter turnout recorded till 1 pm in the second and final phase of West Bengal elections 2026. pic.twitter.com/BFovYeNRHu
— ANI (@ANI) April 29, 2026
दक्षिण 24 परगना के बसंती में बूथ नंबर 76 के बाहर एक बार फिर से हंगामा हो गया है. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों को निशाना बनाते हुए “जय बांग्ला” के नारे लगाए. सुरक्षा बलों पर मतदाताओं को कथित तौर पर परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं. मतदाताओं ने स्थानीय तृणमूल नेता राजा गाजी के घर पर पुलिस द्वारा की गई तलाशी के विरोध में प्रदर्शन किया. मतदान केंद्र के सामने स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. राजा गाजी के घर से दो युवकों को हिरासत में लिया गया, जिससे उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर और अधिक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. इलाके में पुलिस और केंद्रीय बलों की भारी टुकड़ी तैनात की गई है.
राजारहाट न्यू टाउन विधानसभा क्षेत्र के रामकृष्ण पल्ली उप-स्वास्थ्य केंद्र पर तनाव का माहौल है, जहां TMC कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने BJP उम्मीदवार पीयूष कनपुरिया को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया है.
केंद्रीय राज्य मंत्री और बनगांव लोकसभा सांसद शांतनु ठाकुर ने उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में बूथ नंबर 43 पर अपना वोट डाला.
#WATCH उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय राज्य मंत्री और बनगांव लोकसभा सांसद शांतनु ठाकुर ने उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में बूथ नंबर 43 पर अपना वोट डाला।#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/J2vYIHpvLI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा के 177 नंबर बूथ पर बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर टेप लगाने का आरोप है. बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा ने ये आरोप लगाया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि शिकायत सही पाई गई तो फिर से वोटिंग होगी.
बंगाल में सुबह 11 बजे तक 39.97 फीसदी वोटिंग हुई है. सबसे ज्यादा वोटिंग पूर्वी वर्धमान में हुई है. यहां 44.50 फीसदी मतदान हुआ है.
39.97% approximate voter turnout recorded till 11 am in the second and final phase of West Bengal elections 2026. pic.twitter.com/1vIpPD6vKI
— ANI (@ANI) April 29, 2026
नादिया के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 स्थित स्टीमर घाट इलाके में बूथ नंबर 221 पर बने भाजपा कैंप पर हमले का आरोप सामने आया है. इसमें दावा किया गया है कि अंधेरे की आड़ में कुछ बदमाशों ने कैंप को निशाना बनाया.
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान हिंसा और बमबाजी रोकने के लिए NIA की तैनाती गई है.
दक्षिण 24 परगना में हिंसा के मुद्दे पर भांगर से TMC उम्मीदवार शौकत मोल्ला ने कहा कि NIA की टीम हमें डराने के लिए यहां आई है. हमने चुनाव के दिन कभी NIA, CBI या ED को नहीं देखा था. यह पहली बार है जब हम ऐसा देख रहे हैं. हम डरने वाले नहीं हैं.
बंधवान विधानसभा क्षेत्र के श्री ज्ञान भास्कर स्कूल में तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह की तृणमूल नेता से झड़प हुई.
दक्षिण 24 परगना के बसंती में बूथ नंबर 76 के दौरे के दौरान BJP उम्मीदवार विकास सरदार पर कथित हमले की खबर सामने आई है. उनके वाहन में तोड़फोड़ की गई और उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कथित तौर पर कोशिश की गई. विकास सरदार ने कहा कि उन्होंने मुझे पीटा और ‘जय बांग्ला’ का नारा लगाते हुए मेरे साथ गाली-गलौज की. यहां कोई सुरक्षा नहीं है. अगर एक उम्मीदवार के तौर पर मुझे ही सुरक्षा नहीं मिल रही, तो आम लोगों को सुरक्षा कैसे मिलेगी?
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि अनहोनी को होनी कोई नहीं कर सकता है. ऊपर वाला साथ है, वे भी बदलाव चाहते हैं और नीचे मनुष्य भी विसर्जन करके रहेंगे. तोड़ना, मरोड़ना, जोड़ना और बदलना भाजपा का खेल है.
#WATCH बिधाननगर, उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, चरण 2 | पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने अपना वोट डाला।
उन्होंने कहा, “अनहोनी को होनी कोई नहीं कर सकता है… ऊपर वाला साथ है, वे भी बदलाव चाहते हैं और नीचे मनुष्य भी विसर्जन करके रहेंगे। तोड़ना, pic.twitter.com/YLJryMLXCk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
उत्तर 24 परगना के बारानगर में वोटर्स की शिकायत है कि बारानगर के बूथ नंबर 72 पर EVM काम नहीं कर रही है.
#WATCH बारानगर, उत्तर 24 परगना | वोटर्स की शिकायत है कि बारानगर के बूथ नंबर 72 पर EVM काम नहीं कर रही है। pic.twitter.com/fPmSJVixQ8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बंसती में तनाव उस समय काफी बढ़ गया, जब BJP उम्मीदवार बिकाश सरदार एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे. इस दौरान तृणमूल समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और चोर चोर के नारे लगाने लगे.
दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के रायदीघी में बूथ में घुसने से BJP उम्मीदवार पलाश राणा को रोका गया.
डायमंड हार्बर में अजय पाल शर्मा की तैनाती है, वहां CRPF के डीजी जीपी सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे हैं. अजय पाल शर्मा और डीजी के बीच मीटिंग हो रही है.
सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी 50 गुंडों के साथ घूम रही हैं. सुवेंदु ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.
बंगाल में बंपर वोटिंग जारी है. भवानीपुर में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी एक ही बूथ पर पहुंचे हैं. दोनों यहां से उम्मीदवार हैं.
बंगाल में बंपर मतदान जारी है. सुबह 9 बजे तक 18.39 फीसदी वोटिंग हुई है.
18.39% approximate voter turnout recorded till 9 am in the second and final phase of West Bengal elections 2026. pic.twitter.com/Ip2nCFjeEI
— ANI (@ANI) April 29, 2026
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि BJP फोर्सफुली ये चुनाव जीतना चाहती है. उन्होंने कह कि हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है. ऐसा वोट कभी होता है क्या? वोट शांति से होता है. ममता ने कहा कि वोट तो लोकतंत्र का त्योहार है.
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इतनी फोर्स उतारी हैं बंगाल में बस राफेल उतारना ही बाकी रह गया था. आईएनएस के वॉरशिप भी डिप्लॉय करना बाकी रहा गया था. जो पाकिस्तान- बांग्लादेश के खिलाफ करना चाहिए था वो बंगाल के लोगों के लिए कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार को बोलना चाहते हैं कि जिसको उतारना है उतार लो. हम भारी तादात से जीतेंगे. 2021 से भी ज्यादा सीटें टीएमसी जीतेगी.
भवानीपुर में वोट डालने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बहुत बड़े नंबरों के साथ टीएमसी सत्ता में वापसी कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ जो करना चाहिए, भाजपा वह बंगाल के लोगों के साथ कर रही है. बीजेपी के लोग बंगाल के लोगों को नहीं जानते हैं. मैंने कहा है कि TMC का वोटिंग परसेंटेज बढ़ेगा. हमें 2021 से ज़्यादा मैंडेट मिलेगा. ये लोग बोलते कुछ हैं और करते कुछ और हैं.जनता वोट दे और बंगाल को एक ऐसा बहुमत दीजिए कि बंगाल के साथ ऐसा करने से पहले ये लोग 100 बार सोचने पर मजबूर हो जाए.
TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में अपना वोट डाला.
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/517cDwTBHS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान उस समय तनाव फैल गया जब डॉन बॉस्को लिलुआ सहनलाल विद्यालय के मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब हो गई. मशीन में गड़बड़ी की वजह से वोटिंग प्रक्रिया बाधित होने पर मतदाता उत्तेजित हो उठे और स्थिति बिगड़ गई. हालात को नियंत्रित करने के लिए तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
एंटली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर पोलिंग अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई. खबर है कि बूथ छोटा होने की वजह से उनके पोलिंग एजेंट को बाहर भेज दिया गया. TMC के चुनाव एजेंट भी इस बहस में शामिल हो गए, जिसके बाद दोनों को बाहर भेज दिया गया. प्रियंका ने कहा कि देखिए वे कितने परेशान हैं. उनके पास एक बटन दबाने के लिए 10 लोग हैं.
#WATCH एंटली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, “देखिए वे कितने परेशान हैं। उनके पास एक बटन दबाने के लिए 10 लोग हैं…” https://t.co/rvBBeQkwJC pic.twitter.com/P8BGqVBhB5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कीजिए.
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
उन्होंने कहा, “ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कीजिए…” pic.twitter.com/6XMtRpVyPp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
नॉर्थ दमदम में बूथ नंबर 66 पर EVM में खराबी आ गई है. न्यू बैरकपुर इलाके में वोटिंग के लिए लंबी लाइनें लगी हैं. वोटर परेशान हैं.
बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण में मतदान करने जाते समय इस्कॉन के भिक्षु नृत्य करते हुए और ‘भजन’ गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: The monks of the ISKCON dance and sing ‘Bhajans’ as they head to cast their votes in the second and last phase of State Assembly elections
#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/zd0PyGOji8
— ANI (@ANI) April 29, 2026
नदिया जिले के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के ‘स्टीमर घाट’ इलाके में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ बदमाशों ने बूथ नंबर 221 पर BJP के एक कैंप पर हमला कर दिया. ऐसा आरोप लगाया गया है.
ममता बनर्जी वोट देने को रवाना हो गई हैं. ममता भवानीपुर में वोट डालेंगी. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पूरा दिन निरीक्षण करूंगी. बीजेपी कुछ नए लोगों यहां लेकर जो अपनी मनमानी कर रह है. मैं एक वोटर की तरह सभी जगह जाउंगी. मैंने सुबह फिरहाद हाकिम से मुलाकात भी की है.
पूर्व बर्धमान के कटवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 95 पर EVM में खराबी आ गई है. मतदाता सुबह से ही कतार में खड़े हैं. वे नाराज़ हैं, क्योंकि मतदान शुरू होने से पहले ही EVM मशीन खराब हो गई.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बंगाल को भय सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा. बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो. ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें.
बंगाल के छपरा के बूथ नंबर 53 पर भाजपा के एक एजेंट का सिर फोड़ा गया है. इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया गया है.
श्यामपुकुर में बूथ संख्या 140 और 143 पर हंगामे की खबर है. आरोप है कि BJP के एक एजेंट को अपनी सीट पर बैठने से रोका गया. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस पर धमकियां देने का भी आरोप है. उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती मौके पर पहुंचीं और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि एजेंट अपनी सीटों पर बैठ जाएं फिर भी, उनके इस हस्तक्षेप के बावजूद कथित तौर पर धमकियां अभी भी जारी हैं.
नादिया में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 120 पर मतदान किया. वोटिंग के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं. 27 लाख वोटों को कांटा गया है, जिनके नाम वोटर लिस्ट में रह गए हैं, वे सभी 100% वोट देने आएंगे. यह कारण है कि मत प्रतिशत बहुत ज्यादा है. लोग प्रतिशोध के लिए वोट दे रहे हैं. पिछले 5 महीनों से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग लोगों के साथ मजाक कर रहा है. हमने पहले फेज में जो काम शुरू किया था वह दूसरे फेज में पूरा हो रहा है.
#WATCH | West Bengal Assembly Elections 2026: TMC MP Mahua Moitra shows her inked finger after casting her vote at polling booth number 120, Karimpur Girls High School in Nadia pic.twitter.com/edNh2TwnAa
— ANI (@ANI) April 29, 2026
आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा कि हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा. लोग हमें ही वोट देंगे.
पश्चिम बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांग्लादेश में भारत के अगले हाई कमिश्नर, दिनेश त्रिवेदी ने कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला.
बंगाल में दूसरे चरण में जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें सबसे हॉट सीट भवानीपुर है. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है. सुवेंदु दो सीटों पर ताल ठोक रहे हैं. नंदीग्राम से भी वो चुनाव लड़ रहे हैं, जहां पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है. वो नंदीग्राम से बीजेपी के मौजूदा विधायक भी हैं.
डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में बूथ नंबर 231 के BJP एजेंट प्रताप मिस्त्री को मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोकने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया गया है. BJP ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है. तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार किया है.
बंगाल में दूसरे चरण के मतदान को लेकर पीएम मोदी ने वोटिंग की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज दूसरे चरण का मतदान है. आज भी रिकॉर्डतोड़ वोटिंग करें. नारी शक्ति और युवा शक्ति बड़ी संख्या में वोट करें. सात जिलों की 142 सीटों पर वोटिंग जारी है.
Today is Phase-2 of the West Bengal Assembly Elections 2026.
Urging all those voting today to do so in record numbers and make our democracy more vibrant as well as participative. It is important that the women and youth of West Bengal, in particular, turnout in large numbers
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2026
दूसरे फेज में 8 जिलों की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. दूसरे चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान हुआ था. इस फेज में 91 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी.
दूसरे चरण की वोटिंग के लिए दो लाख से अधिक जवानों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही करीब 40000 पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे. कोलकाता में सबसे अधिक 273 कंपनियां तैनात रहेंगी.
दूसरे चरण में सात जिलों की 142 सीटों पर वोटिंग होगी. 1448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के गढ़- कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्वी बर्धमान के मुकाबलों पर सबकी नजर रहेगी.
दूसरे चरण में भांगर सीट पर सबसे अधिक 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि गोघाट में सबसे कम पांच प्रत्याशी मैदान में हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी 25 साल बाद बहरामपुर सीट से विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
दूसरे चरण की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर मैदान में हैं. इस सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. वहीं, कोलकाता पोर्ट सीट पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह से है. इसके अलावा दमदम, संदेशखाली, हिंगलगंज, भाटपारा, जगतदल, बैरकपुर, बनगांव, राणाघाट उत्तर, राणाघाट दक्षिण, रासबिहारी, यादवपुर और बेलीगंज जैसी सीटों पर भी मुकाबला कड़ा माना जा रहा है.
West Bengal Vote Percentage News Live Updates:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर आज मतदान होगा. यहां पहले चरण (23 अप्रैल) में 152 सीटों पर मतदान हो चुका है. इस दौरान 92.72 प्रतिशत मतदान हुआ. अब दूसरे चरण का मतदान आज (29 अप्रैल) है. बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में कुल 3 करोड़ 21 लाख 73 हजार 837 मतदाता हैं. इनमें 1 करोड़ 64 लाख 35 हजार 627 पुरुष, 1 करोड़ 57 लाख 37 हजार 418 महिलाएं और 792 थर्ड-जेंडर मतदाता हैं. इस चरण में 41,001 स्टेशनों पर मतदान कराएं जाएंगे. बंगाल चुनाव से जुड़े हर छोटे बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.
Published On – Apr 29,2026 5:55 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News