World Osteoporosis Day: सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों से आती है कट-कट की आवाज, कब हो सकती है खतरे की घंटी? – AajTak

Feedback
सीढ़ियां चढ़ते या उतरते समय घुटनों से कट-कट की आवाज आना एक हेल्थ प्रॉब्लम है, लेकिन कई लोग इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. कुछ लोगों को डर रहता है कि कहीं उनकी हड्डियां कमजोर तो नहीं हो रही हैं. लेकिन क्या घुटनों से आवाज आने का मतलब ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी है? 
घुटनों से कट-कट की आवाज क्यों आती है?
इस बारे में यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट और स्पोर्ट्स मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉ. अमित शर्मा ने बताया है. डॉ. अमित कहते हैं कि घुटनों से आवाज आने को मेडिकल भाषा में क्रेपिटस कहा जाता है. घुटनों के जोड़ के अंदर मौजूद गैस के बुलबुलों में बदलाव या टेंडन और लिगामेंट के हिलने से भी ऐसा हो सकता है. कुछ लोगों में उम्र बढ़ने के साथ- साथ घुटने पर अधिक प्रेशर के कारण जब कुशन या कार्टिलेज घिस जाता है, तो हड्डियां आपस में रगड़ खाती हैं. जिससे ऐसी आवाज आती है. 
ऑस्टियोपोरोसिस क्या होता है?
ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की ही एक बीमारी है, जिसमें हड्डियों की बोन डेंसिटी कम हो जाती  है. जिससे वे कमजोर हो जाती हैं. इस बीमारी में नई हड्डी बनने की गति पुरानी हड्डी के टूटने या नष्ट होने की गति से धीमी हो जाती है. ऑस्टियोपोरोसिस की खास बात यह है कि शुरुआती दौर में आमतौर पर इसके लक्षण दिखाई नहीं देते. ये भी है कि सिर्फ घुटनों से कट-कट की आवाज आने के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि किसी व्यक्ति को ऑस्टियोपोरोसिस है. क्योंकि घुटनों से आवाज आना इस बीमारी का कोई एक लक्षण नहीं है. इसकी पहचान के लिए डॉक्टर आपको बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच कराने की सलाह दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: स्किन पर दिख रहे ये लक्षण, हड्डियों की बीमारी के हो सकते हैं संकेत
घुटनों से कट- कट आवाज आना कब है खतरे का संकेत
अगर ऐसा कभी कभी होता है तो कोई खास परेशानी नहीं है, लेकिन अगर हर दिन आपको ये हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है. खासतौर पर अगर इस आवाज के  साथ दर्द, सूजन या अकड़न रहती है, तो इसकी वजह ऑस्टियोआर्थराइटिस भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: क्या BP की दवाएं हमेशा खानी पड़ती है? दवा छोड़ने से हार्ट अटैक का खतरा कितना, डॉक्टर से जानें
हड्डियों और घुटनों को स्वस्थ कैसे रखें?
घुटनों को हेल्दी रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप रोज एक्सरसाइज करें. खानपान का ध्यान रखें. खाने में दूध, दही, पनीर और कैल्शियम शामिल करें. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News