—विज्ञापन—
WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित थे. कुल छह मुकाबले कंपनी ने तय किए थे. शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच हुआ. इन दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही थी. दोनों की कहानी को कंपनी ने अच्छे से बिल्ड किया था. ट्रिपल एच भी बीच-बचाव के लिए आए थे. दर्शक दोनों के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. आइए आपको बताते हैं कि फेमी और लैसनर के मैच में क्या हुआ.
ओबा फेमी को फैंस ने खूब चीयर किया. उन्होंने शुरुआत में ही ब्रॉक लैसनर को धक्का देकर गिरा दिया. लैसनर ने उन्हें क्लोथलाइन भी लगाए, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. फेमी बिना किसी डर के ब्रॉक लैसनर के सामने खड़े हुए थे. लैसनर के सामने वो बिल्कुल भी दबाव में नहीं आए.
ब्रॉक लैसनर गुस्से में आकर रिंग के बाहर आ गए थे. उन्होंंने स्टील स्टेप उठाया और फिर रख दिया. ओबा फेमी ने रिंग के अंदर से लैसनर पर वार किया. लैसनर ने उन्हें रोप पर पटक दिया. लैसनर ने इसके बाद रिंग के अंदर जाकर फेमी को सुप्लेक्स लगाए. वहां पर ऐसा लगा कि लैसनर का दबदबा देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर हमेशा एफ-5 से अपने विरोधी का हाल खराब करते हैं. लैसनर अभी तक ओबा फेमी को एफ-5 नहीं लगा पाए थे. रेसलमेनिया 42 में हुए मैच में उन्होंने फेमी को एक जोरदार एफ-5 लगाया. इस मोमेंट को देखकर फैंस खुश हो गए थे.
लैसनर के एफ-5 के बाद फेमी तुरंत ही खड़े हो गए थे. उन्होंने द बीस्ट को चोकस्लैम लगाया. इसके बाद फेमी ने फॉलन फ्रॉम ग्रेस मूव लैसनर को लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. फेमी की जीत पर फैंस भी खुशी से उछल पड़े थे. वहीं फेमी ने अपनी ताकत दिखाकर सभी को हैरान कर दिया.
रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर का रिकॉर्ड ठीक रहा है. उन्होंने छह मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ओबा फेमी के खिलाफ उनका 13वां मुकाबला था. फेमी के खिलाफ लैसनर को करारी हार का सामना करना पड़ा है. शायद इस बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in