Written By Mikita Acharya
Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर Xtreme 125R का नया और सबसे महंगा वेरिएंट लॉन्च कर दिया है.
125cc बाइक खरीदने वालों के लिए Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर Xtreme 125R का नया और सबसे महंगा वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इसे Stealth Edition नाम दिया गया है. कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.16 लाख रुपये रखी है. नए वेरिएंट में खास ब्लैक और ब्रॉन्ज कलर स्कीम के साथ लाल रंग के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. लेकिन इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) है. ये दोनों फीचर्स Xtreme 125R के किसी दूसरे वेरिएंट में नहीं मिलते.
Hero Xtreme 125R Stealth Edition को कंपनी ने नए और खास कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया है. इसमें ब्लैक और ब्रॉन्ज कलर की बॉडी के साथ लाल रंग के व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा बाइक के पिलियन ग्रैब रेल, टैंक एक्सटेंशन पैनल और Xtreme की बैजिंग में भी रेड हाइलाइट्स देखने को मिलती हैं. नया कलर कॉम्बिनेशन इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग लुक देता है.
इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले है. यह फीचर Xtreme 125R के बाकी वेरिएंट में नहीं मिलता. यही डिस्प्ले Hero की Xtreme 160R, Xtreme 250R Carbon और Xpulse 210 जैसी बाइक्स में भी दिया गया है.
इस डिस्प्ले को Hero के खास ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है. इसके बाद राइडर को स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट मिलेंगे. साथ ही म्यूजिक प्लेबैक को भी कंट्रोल किया जा सकेगा.
Hero ने Xtreme 125R Stealth Edition में सेगमेंट का पहला टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी दिया है. इसकी मदद से राइडर टायर में हवा के दबाव पर नजर रख सकता है. इससे सफर के दौरान टायर प्रेशर कम होने की जानकारी मिलने में मदद मिलेगी.
इसके अलावा बाइक में पहले से मिलने वाले तीन राइडिंग मोड्स Rain, Road और Sport भी दिए गए हैं. इसके हायर वेरिएंट में डुअल-चैनल ABS की सुविधा मिलती है. क्रूज कंट्रोल मिलने की भी संभावना है, हालांकि कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि नहीं की है.
Hero Xtreme 125R Stealth Edition के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 124.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 11.4 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.
नए Stealth Edition के लॉन्च के बाद Hero Xtreme 125R अब भारतीय बाजार में पांच वेरिएंट में उपलब्ध है.
Stealth Edition की कीमत इसके ठीक नीचे वाले डुअल-चैनल ABS वेरिएंट से 6,000 रुपये ज्यादा है. इस अतिरिक्त कीमत में ग्राहकों को खास कलर स्कीम, TFT डिस्प्ले और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं.
भारतीय बाजार में Hero Xtreme 125R Stealth Edition का मुकाबला TVS Raider और Honda CB125 Hornet जैसी बाइक्स से होगा. TVS Raider की कीमत 84,460 रुपये से 1.03 लाख रुपये तक है. वहीं, Honda CB125 Hornet की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है. नए फीचर्स और अलग लुक के साथ Hero ने 125cc सेगमेंट में अपनी Xtreme 125R को एक नया विकल्प दिया है.
ये भी पढ़ें- ठंड और कोहरे में बाइक चलाना होगा आसान, नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301