Yavatmal: घाटंजी मार्ग दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर, गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत – Ucn News

admin
News Admin
यवतमाल: पांढरकवड़ा से घाटंजी मार्ग से सोनबर्डी जा रही ओमनी कार की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ओमनी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह घटना सुबह 3 बजे हुई. मृतक का नेता जी वार्ड पांढरकवड़ा निवासी नाम राम नारायण मुत्तयालवार है। राम ओमिनी गाडी से घाटजी रोड से सोनबर्डी जा रहा थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही टाटा हैरिअर गाड़ी के चालक ने ओमिनी को टक्कर मार दी। इसमें ओमिनी चालक राम मुत्तयालवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त पर निकली पुलिस को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, वह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा जब ओमिनी कार की जांच की गई तो उसमें 90 एमएल की 500 बोतल बिना लाइसेंस की देशी शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 17375 रुपये है। पुलिस ने माल जब्त कर लिया। पुलिस निरीक्षक की शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र दारुबंदी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News