भास्कर न्यूज | पठानकोट
केडीएम पब्लिक स्कूल मनवाल बाग में हिंदी एवं अंग्रेजी डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।
अंग्रेजी डिक्लेमेशन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और आधुनिक समाज में युवाओं की बदलती सोच जैसे विषयों पर विचार रखे गए। इसमें 8वीं कक्षा की पलक ने प्रथम, 9वीं की माही ने द्वितीय और गीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, हिंदी प्रतियोगिता में इंटरनेट की निर्भरता और सोशल मीडिया के प्रभावों पर चर्चा हुई, जिसमें 8वीं कक्षा की आराध्या ने पहला, सोनम ने दूसरा और तन्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्कूल की प्रिंसिपल गीता जम्वाल और चेयरमैन नवदीप जम्वाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, भाषा कौशल और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस मौके पर ज्योति, आरती, गायत्री, लक्ष्मी, काजल, रजनी, मुकेश और नीरज भी उपस्थित रहे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.