अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को 199 का टारगेट: बांग्लादेश से हसन ने 47 रन बनाए; युद्धजीत, हार्दिक और चेत… – Dainik Bhaskar

बांग्लादेश ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को 199 रन का टारगेट दिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 8 बार की विजेता टीम इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश टीम 49.1 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई।
जवाब में भारत ने 1.2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 4 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश के लिए रिजान हसन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। मोहम्मद शिहाब जेम्स ने 40, फरीद हसन ने 39, जवाद अबरार ने 20 और अजीजुल हकीम 16 रन का योगदान दिया। भारत के लिए हार्दिक राज, युद्धजीत गुहा और चेतन शर्मा ने ​​2-​​​​​2 विकेट झटके। किरण चोरमले, आयुष म्हात्रे और ​​​केपी कार्तिकेय ने 1-1 विकेट लिया। समियुन बसीर रन आउट हुए।
बांग्लादेश की टीम 198 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है। युद्धजीत गुहा ने भारत के लिए आखिरी विकेट लिया। उन्होंने 50वें ओवर की पहली गेंद पर इकबाल हुसैन इमोन को केपी कार्तिकेय के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इमोन ने 2 गेंदों का सामना कर 1 रन बनाए।
बांग्लादेश का नौवां विकेट 197 पर गिरा। चेतन शर्मा ने 49वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें LBW कर पवेलियन भेजा। उन्होंने 49 गेंदों का सामना कर 39 रन बनाए।
बांग्लादेश का 8वां विकेट 167 रन के स्कोर पर गिरा। 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक राज ने अल फहद को मोहम्मद अमान के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। फहद ने 5 गेंदों का सामना कर केवल 1 रन बनाया।
बांग्लादेश का 7वां विकेट 165 रन के स्कोर पर गिरा। मोहम्मद समियुन बसीर रतुल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 7 गेंदों का सामना कर 4 रन बनाए।
रिजान हसन 47 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। बांग्लादेश का छठा विकेट 155 पर गिरा। हार्दिक राज ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया।
केपी कार्तिकेय ने भारत को 5वीं सफलता दिलाई। उन्होंने 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर देबाशीष सरकार देबा को हार्दिक राज के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। देबा ने 3 गेंदों का सामना कर 1 रन बनाए।
आयुष म्हात्रे ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर बांग्लादेशी बल्लेबाज मोहम्मद शिहाब जेम्स को आंद्रे सिदार्थ के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। शिहाब ने 67 गेंदों का सामना कर 40 रन बनाए।
बांग्लादेश के 100 रन पूरे हो चुके हैं। मोहम्मद शिहाब ने केपी कार्तिकेय की बॉल पर 1 रन लेकर टीम के 100 रन पूरे किए। इस दौरान उनके साथ रिजान हसन क्रीज पर मौजूद रहे।
किरण चोरमले ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर अजीजुल हकीम तमीम को युद्धजीत गुहा के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। तमीम ने 28 गेंदों का सामना कर 16 रन बनाए।
बांग्लादेश का दूसरा विकेट 11वें ओवर की पहली बॉल पर गिरा। चेतन शर्मा ने जवाद अबरार को हरवंश सिंह के हाथों कैच कराया। जवाद ने 35 बॉल पर 20 रन बनाए।
बांग्लादेश का पहला विकेट 7वें ओवर की पहली बॉल पर गिरा। युद्धजीत गुहा ने कलाम सिद्दीकी अलीन को बोल्ड कर दिया। कलाम ने 16 बॉल पर 1 रन बनाया।
बांग्लादेश ने पहले 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए है। इस दौरान जवाद अबरार और कलाम सिद्दीकी क्रीज मौजूद रहे।
भारत अंडर-19: मोहम्मद अमान (कप्तान), आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा और युद्धजीत गुहा।
बांग्लादेश अंडर-19: मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), देबाशीष सरकार देबा, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, रिजान हसन, अल फहद , इकबाल हुसैन इमोन और मारुफ मृधा।
भारतीय टीम को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पाकिस्तान से 43 रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद से टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 28 ओवर बाकी रहते 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
बांग्लादेश को भी ग्रुप स्टेज में श्रीलंका से 7 रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
IPL के सबसे युवा करोड़पति वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में अब तक 55 की औसत से 167 रन बना चुके हैं। 13 वर्षीय ओपनर ने UAE और श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक लगाए थे। वहीं आयुष म्हात्रे टीम के टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 4 मैच में 175 रन बनाए हैं। साथ ही 5 विकेट भी लिए हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में चेतन शर्मा 7 विकेट ले चुके हैं।
बांग्लादेशी कप्तान अजीजुल हकीम ने अब तक 112 की औसत से 224 रन बनाए हैं। वह टीम के टॉप स्कोरर है। उन्होंने टूर्नामेंट में एक सेंचुरी भी लगाई है। वहीं पेसर अल फहद और इकबाल इमोन एशिया कप के टॉप विकेट टेकर है। दोनों ने 10-10 विकेट लिए हैं।
अंडर-19 एशिया कप के पिछले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 4 विकेट से हराया था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मुशीर खान ने 50 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 42.5 में 189 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम ने फाइनल में UAE को 195 रन से हराकर पहली बार टूर्नामेंट अपने नाम किया था।
अंडर-19 एशिया कप का यह 11वां सीजन हैं। भारतीय टीम यह टूर्नामेंट 8 बार जीत चुकी है। वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने 1-1 बार यह खिताब अपने नाम किया है। 2012 में भारत और पाकिस्तान ने ट्रॉफी शेयर की थी। अंडर-19 एशिया कप पहली बार 1989 में हुआ, जिसे भारत ने जीता था। इसके 14 साल बाद टूर्नामेंट का दूसरा एडिशन खेला गया, जिसे भी भारत ने ही जीता। इसी साल इरफान पठान ने बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन देकर 9 विकेट लिए थे।
अंडर-19 एशिया कप के शुरुआती मैच हाई-स्कोरिंग हुए थे। लेकिन पिच में फास्ट बॉलर्स के लिए मदद है। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न भी मिल सकती है। दुबई में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
दुबई स्टेडियम में इस अंडर-19 एशिया कप में पहले बैटिंग कर रही टीम का औसत स्कोर 222 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है। टूर्नामेंट में चेज कर रही टीम ने 7 में से 5 मैच गंवाए हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 एशिया कप फाइनल का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं OTT के जरिए मैच देखने के लिए आपको सोनी लिव एप और वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आप दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के अपडेट देख सकते हैं।
भारत अंडर-19: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा और युद्धजीत गुहा। बेंच स्ट्रेंथ: अनुराग कवाडे, समर्थ नागराज, मोहम्मद एनान, प्रणव पंत।
बांग्लादेश अंडर-19: जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), मोहम्मद शिहाब जेम्स, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), रिजान हसन, देबाशीष सरकार देबा, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, अल फहद , इकबाल हुसैन इमोन और मारुफ मृधा। बेंच स्ट्रेंथ: मोहम्मद रफी उज्जमान रफी, अशरफुज्जमां बोरेनो, रिफत बेग, साद इस्लाम रजिन।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News