अंतरिक्ष से अनिल मेनन ने भेजी प्रशांत महासागर की तस्वीर, दिखा चक्रवात का अद्भुत नजारा – Jagran

भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से प्रशांत महासागर की एक अद्भुत तस्वीर साझा की है। …और पढ़ें
 अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने साझा की तस्वीर।
अनिल मेनन ने ISS से प्रशांत महासागर की तस्वीर साझा की।
आईफोन से खींची गई तस्वीर में शक्तिशाली चक्रवात दिखा।
यह अद्भुत तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना में कर्नल अनिल मेनन ने अंतरिक्ष से दुनिया का एक बेहद खूबसूरत और हैरान कर देने वाला नजारा साझा किया है। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की ‘कुपोला’ (कांच के गुंबद वाले हिस्से) से प्रशांत महासागर की एक तस्वीर खींची है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अनिल मेनन ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने तस्वीर से साथ कैप्शन में लिखा कि ‘आज सुबह कपोला से आईफोन के साथ प्रशांत महासागर’।
विशेषज्ञों और अंतरिक्ष प्रेमियों का मानना है कि इस तस्वीर में पश्चिमी प्रशांत महासागर के ऊपर उठते हुए एक शक्तिशाली चक्रवात का बेहद अद्भुत और साफ नजारा दिखाई दे रहा है। अंतरिक्ष से बादलों की घुमावदार संरचना और विशाल महासागर का यह मेल किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है।
गौर करने वाली बात यह है कि आम तौर पर अंतरिक्ष से ऐसी तस्वीरें लेने के लिए भारी-भरकम और महंगे प्रोफेशनल कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अनिल मेनन द्वारा सिर्फ एक ‘आईफोन’ से इतनी स्पष्ट और शानदार तस्वीर खींचना लोगों के लिए खासी चर्चा का विषय बन गया है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई अंतरिक्ष की खूबसूरती और हमारे ग्रह के विशाल स्वरूप की तारीफ कर रहा है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News