अक्टूबर की शुरुआत में आएगा इस दमदार SUV का फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा से होगी टक्कर – Hindustan

होंडा (Honda) अपनी मिड-साइज SUV- Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में जल्द लाने की तैयारी कर रही है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट में डीलर सोर्स के हवाले से बताया गया है कि नई एलिवेट की एंट्री अगले महीने यानी अक्टूबर 2026 की शुरुआत में हो सकती है। कंपनी ने इस एसयूवी को जून 2023 में लॉन्च किया था। अब करीब तीन साल बाद इसके डिजाइन और फीचर्स में बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इसके इंजन और गियरबॉक्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

नई एलिवेट के एक्सटीरियर डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नए LED लाइटिंग एलिमेंट, रिफ्रेश्ड ग्रिल, नए डिजाइन के 17-इंच अलॉय व्हील और फ्रंट के साथ रियर के बंपर में बदलाव किए जाने की उम्मीद है। डिजाइन में बदलाव बहुत ज्यादा नहीं होंगे, लेकिन इससे एसयूवी को मौजूदा मॉडल से अलग और ज्यादा मॉडर्न लुक मिल सकता है।

फेसलिफ्ट एलिवेट के अंदर भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नया केबिन कलर और सीट्स के लिए बदली हुई कवरिंग मिलने की उम्मीद है। हालांकि, डैशबोर्ड का मौजूदा डिजाइन काफी हद तक बरकरार रह सकता है। होंडा इसमें कुछ ऐसे फीचर्स जोड़ सकती है, जिनकी कमी मौजूदा एलिवेट में महसूस होती है। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आगे की सीट्स में वेंटिलेशन, पावर्ड को-ड्राइवर सीट और पीछे के विंडोज के लिए सनब्लाइंड शामिल हो सकते हैं। हाल ही में अपडेट हुई होंडा सिटी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और 360 डिग्री कैमरा ऐड किया गया है। यही फीचर्स नई एलिवेट में भी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल एलिवेट में 360 डिग्री कैमरा डीलर लेवल पर अलग से लगवाया जा सकता है।

एलिवेट फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5-लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन कंटिन्यू रहने की उम्मीद है। यह इंजन 121hp की ताकत और 145Nm का टॉर्क जेनरेट है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, हाइब्रिड ऑप्शन के बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। होंडा सिटी में 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 126hp की पावर और 253Nm का टॉर्क देता है।

एलिवेट भी सिटी के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, लेकिन अब तक इसमें यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं दी गई है। भारत में हाइब्रिड गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी फेसलिफ्ट के साथ एलिवेट में हाइब्रिड ऑप्शन देती है या नहीं। बताते चलें कि नई एलिवेट की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। फिलहाल इसकी कीमत 11.81 लाख से 16.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News