वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एबीवीपी की बीएचयू इकाई की तरफ से शनिवार को मधुबन पार्क में ‘अक्षरम्-काव्य प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएचयू के विभिन्न संकायों से 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं का सस्वर पाठ कर सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रबोध और समसामयिक विषयों को संवेदनाओं और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त किया। शब्दों में समाज की पीड़ा, राष्ट्र और संस्कृति मुखर हुई। काव्य-रचनाओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, विषय-वस्तु, भाषा-शैली, भावाभिव्यक्ति और प्रस्तुति-कौशल के आधार पर किया और श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि कविता केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति भर नहीं है, बल्कि वह समाज की चेतना, संवेदना और सांस्कृतिक स्मृति को स्वर देने वाली सशक्त विधा है।
इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को न केवल अपनी साहित्यिक प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करती है, बल्कि उनके भीतर छिपे रचनाकार को अभिव्यक्ति का एक सशक्त मंच भी देती है। अंत में इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play