Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार के निर्देशानुसार एवं भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय प्रथम सोपान गाइड शिविर का समापन शनिवार को हो गया।
शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि दिवाकर महतो एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दिलीप कुमार झा ने शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान गाइडों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि दिवाकर महतो ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों में राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा की भावना जागृत कर उन्हें सशक्त नागरिक बनाता है।
उन्होंने गाइडों से स्काउटिंग के नियमों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉ. दिलीप कुमार झा ने कहा कि यह प्रशिक्षण बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है और सर्वांगीण विकास में सहायक है। जिला सचिव विजय कुमार दूबे ने कहा कि स्काउट-गाइड कठिन समय में भी उत्साहपूर्वक जीने की कला सिखाता है।जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार ने बताया कि प्रथम सोपान में उत्तीर्ण सभी गाइड द्वितीय सोपान में प्रवेश करेंगी।
अतिथियों द्वारा सभी गाइडों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने उपायुक्त सह अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा से भेंट कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और जिला मुख्यालय के जीर्णोद्धार हेतु अनुरोध पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार दूबे ने किया। मौके पर शिविर प्रधान कुमारी अलका, विनीता कुमारी, गुलशन कुमार, गुलशन विश्वकर्मा एवं हरिमोहन मौजूद थे।
फोटो संख्या 30 प्रथम सोपान शिविर के समापन पर प्रमाण पत्र के साथ गाइड छात्राएं एवं प्रशिक्षक।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play