लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की जेल में आजम खान से मुलाकात पर निशाना साधा है। तावड़े ने गुरुवार को एक्स पर किए पोस्ट में पीडीए की परिभाषा, प्रदेश में दंगा और अराजकता बताया। उन्होंने कहा कि सपा का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी इस मुलाकात को लेकर सपा पर हमला बोला है।
विनोद तावड़े ने कहा कि चुनाव आता देख अखिलेश यादव का तुष्टीकरण और अराजकता फैलाने वाले अपनी पार्टी के नेताओं से जेल जाकर मिलना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को सब याद है कि किस प्रकार पूर्ववर्ती सपा सरकार ने पश्चिमी यूपी समेत पूरे प्रदेश को दंगों और अराजकता की आग में झोंक दिया था। तावड़े ने कहा कि दंगाइयों के सरगना आजम खान को गृह मंत्री बनाने का सपा का सपना यूपी को विकास की पटरी से उतारकर विनाश के रास्ते पर ले जाने वाला है, जो कभी पूरा नहीं होगा।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर जिला जेल में आजम खान से मुलाकात पर निशाना साधा है। सपा की राजनीति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और अराजकता की राजनीति से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का आजम खान से मिलना कोई असामान्य बात नहीं है लेकिन आजम खान जैसे नेताओं के पूर्व में दिए गए विवादित बयानों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत माता के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों और भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के प्रति अनादर से जुड़े बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में पुलिस प्रशासन से भैंसों की तलाश जैसे कार्य कराए जाने की घटनाएं प्रदेश की जनता को आज भी याद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं तत्कालीन सरकार की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब विकास, सुशासन और बेहतर कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play