Ara News: -चोरी के आरोपितों पर एफआईआर करने और सामान बरामदगी की मांग को लेकर चार घंटे तक किया जाम पीरो/तरारी, संवाद सूत्र भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में चोरी के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों का भारी आक्रोश देखने को मिला। चोरी के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और चोरी गये सामान की त्वरित बरामदगी की मांग को लेकर उग्र ग्रामीणों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। जाम रहने के कारण लगभग चार घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। इससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार कुरमुरी निवासी स्व जयप्रकाश यादव पत्नी रंजू कुंअर के घर बीते दिनों देर रात करीब दो बजे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। परिजनों का आरोप है कि चोर घर का ताला तोड़कर लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के बहुमूल्य गहने और नकद राशि चुराकर फरार हो गए थे। कुरमुरी के मुखिया गौरीशंकर ने एसडीपीओ को लिखित आवेदन देकर कहा है कि घटना की जानकारी तुरंत सिकरहटा थाना को दी गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई न किए जाने और सामान की बरामदगी में देरी से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष फैल गया। इसी आक्रोश के कारण गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया। वहीं जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कन्हैया कुमार दल-बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की और निष्पक्ष जांच व उचित कानूनी कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और करीब चार घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। इस संबंध में सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को अब तक इस घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जैसे ही पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी, तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से छानबीन शुरू कर दी जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play