अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें सेना में स्थायी सेवा का अवसर देने की केंद्र सरकार की पहल का पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे युवाओं के समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताते हुए ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला करार दिया है। पूर्व सैनिकों का मानना है कि इस निर्णय से अग्निवीरों का मनोबल बढ़ेगा और भारतीय सेना को अनुभवी एवं प्रशिक्षित जवानों की सेवाएं मिलती रहेंगी। पूर्व सैनिक बृज किशोर सिंह ने कहा कि अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर देना सराहनीय कदम है। इससे उन्हें कौशल और अनुभव बढ़ाने के साथ सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
पूर्व सैनिक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला अग्निवीरों को पूर्णकालिक सैन्य सेवा का अवसर प्रदान करेगा। इससे भारतीय सेना और मजबूत होगी तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी। वहीं, पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना का उद्देश्य देश के अधिक से अधिक युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देना है। अब शेष 75 फीसदी अग्निवीरों को भी सेवा का अवसर मिलने से उनके मन से बाहर होने का भय खत्म होगा। इससे जवानों के साथ उनके माता-पिता का भी हौसला बढ़ेगा। यह फैसला देश और समाज दोनों के हित में है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play