अतीक के करीबी की अवैध गौशाला पर चला बुलडोजर, 3000 वर्ग मीटर में था निर्माण – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने देर रात बड़ी कार्रवाई की. पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कछार इलाके में करीब 3,000 वर्ग मीटर में बनी एक गौशाला को बुलडोजर से ढहा दिया गया. यह गौशाला अतीक अहमद के करीबी बताए जाने वाले आबिद प्रधान के दामाद मों जैद से जुड़ी बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 400 गाय-भैंस मौजूद थीं, जिन्हें नगर निगम की टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया.
यह कार्रवाई विष्णुपुरी कॉलोनी से आगे कछार क्षेत्र में की गई. PDA अधिकारियों के मुताबिक, गौशाला के निर्माण के लिए प्राधिकरण से लेआउट प्लान यानी नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था. कछार क्षेत्र में नक्शे की मंजूरी को लेकर प्रतिबंध होने के बावजूद यहां बड़े पैमाने पर डेयरी और गौशाला का निर्माण किया गया था. इसी के आधार पर प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की.
जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में PDA की टीम मौके पर पहुंची. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल के साथ PAC के जवान भी तैनात किए गए थे. बुलडोजर की मदद से गौशाला के ढांचे को गिराया गया. इस दौरान इलाके में कुछ समय तक हलचल बनी रही.
400 गाय-भैंसों को नगर निगम ने लिया संरक्षण में
गौशाला में मौजूद करीब 400 गाय और भैंसों को सुरक्षित रखने के लिए कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची. निर्माण ध्वस्त किए जाने के बाद निगम के कर्मचारियों ने सभी मवेशियों को अपने संरक्षण में ले लिया. इस तरह बुलडोजर कार्रवाई के बीच पशुओं को वहां से हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम ने संभाली.
बिना मंजूरी किया गया था निर्माण
PDA के मुताबिक, संबंधित गौशाला का लेआउट प्लान प्राधिकरण से पास नहीं कराया गया था. कछार इलाके में नक्शा स्वीकृत कराने को लेकर प्रतिबंध के बावजूद वहां डेयरी और गौशाला बनाई गई थी. स्थानीय स्तर पर इस निर्माण को जैद खालिद से जुड़ा बताया गया है. वह आबिद प्रधान का दामाद बताया जाता है, जिसे अतीक अहमद का करीबी माना जाता था.
कार्रवाई के दौरान पुलिस और PAC की तैनाती रही, ताकि मौके पर कानून-व्यवस्था बनी रहे. PDA अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. प्राधिकरण ने इसी कार्रवाई के तहत कछार इलाके में बनी गौशाला को ध्वस्त किया है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News