Edited By Arif Khan
इस ताजा निवेश के साथ ही AAHL द्वारा अब तक जुटाई गई कुल इक्विटी फंडिंग बढ़कर करीब 1.35 अरब डॉलर हो गई है.
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की हवाई अड्डा परिचालन इकाई अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने 360 वन एसेट से 30 करोड़ डॉलर (लगभग 2,790 करोड़ रुपये) जुटाने पर सहमति जताई है. इसके साथ ही कंपनी का कुल प्रस्तावित प्राथमिक इक्विटी पूंजी वित्त पोषण लगभग 1.35 अरब डॉलर हो गया है. कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते विमानन बाजार में अपनी क्षमता का विस्तार करने और अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए यह पूंजी जुटा रही है.
इससे पहले AAHL ने अल्फा वेव ग्लोबल, प्रेमजी इन्वेस्ट, टेमासेक और ब्लैकरॉक द्वारा प्रबंधित फंड्स के कंसोर्टियम से करीब 18 अरब डॉलर के प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन पर 9,825 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई थी. कंपनी ने बताया कि 360 ONE Asset ने भी उन्हीं शर्तों और 18 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर नए इक्विटी शेयरों की सदस्यता के लिए समझौता किया है. दोनों लेनदेन पूरे होने के बाद, इन सभी प्रमुख संस्थागत निवेशकों के पास सामूहिक रूप से AAHL की करीब 7.01 फीसदी हिस्सेदारी होगी.
इस डील पर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा, ‘यह साझेदारी अदाणी एयरपोर्ट्स प्लेटफॉर्म के निर्माण में एक और मील का पत्थर है. ऐसे प्रतिष्ठित और दीर्घकालिक निवेशकों का जुड़ना भारत की एविएशन विकास गाथा में उनके विश्वास का प्रमाण है. हम अपने एयरपोर्ट्स को केवल ट्रांजिट हब से आगे बढ़ाकर ‘एयरपोर्ट सिटी’ में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो विमानन, वाणिज्य, मनोरंजन और क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स को जोड़कर निरंतर राष्ट्रीय विकास को गति देंगी.’
कंपनी के मुताबिक, जुटाई गई इस पूंजी का इस्तेमाल तीन प्रमुख रणनीतिक प्राथमिकताओं पर किया जाएगा, ताकि वर्तमान की लगभग 9.6 करोड़ सालाना यात्री क्षमता को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 20 करोड़ सालाना तक ले जाया जा सके. दूसरा अपने सभी एयरपोर्ट्स पर बड़े पैमाने पर अपग्रेड का काम किया जाएगा. हर लोकेशन पर वर्ल्ड क्लास इंफ्रा तैयार किया जाएगा. वहीं, यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ रिटेल और हॉस्पिटैलिटी को जोड़कर कमर्शियल मोनेटाइजेशन को मजबूत करना होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301