अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुए हैं गिरफ्तार – AajTak

दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले अनंत सिंह और अन्य आरोपियों की डीआईयू सेल में मेडिकल जांच हुई, जिसके उन्हें पटना सिविल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद की 30 अक्टूबर को हत्या हुई थी. 
मोकामा सीट पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों में से एक है और इसे बाहुबलियों का गढ़ माना जाता है. जेडीयू ने अनंत सिंह को मोकामा से उम्मीदवार बनाया है, तो आरजेडी ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने इस सीट से पीयूष प्रियदर्शी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News