अफेयर के शक में हत्या, बर्खास्त पुलिसकर्मी ने मां-बेटी को उतारा मौत के घाट, रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी – Zee News

Raipur Double Murder: छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने सूनकर हर कोई सन्न रह गया. सेमरिया गांव में पुलिस सेवा से बर्खास्त एक अधिकारी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी.
 
Trending Photos
Raipur Double Murder: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी गुलाब साहू ने अपनी दूसरी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय सौतेली बेटी मुस्कान की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. 

हत्या के बाद आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किराएदार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों मां-बेटी मिलकर मुझे परेशान करती थी, जिससे परेशान होकर हत्या की है. पुलिस अनुसार आरोपी को पहले अनुशासनहीनता के आधार पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. 

‘मां-बेटी मिलकर करती थी परेशान’
आरोपी ने पुलिस को बताया कि, किराएदार ने उसकी पत्नी को घर, गाड़ी और पैसे का लालच देकर उसका ब्रेनवाश कर दिया था. किराएदार कहता था, ‘मैं तुम्हारी बेटी को गोद ले लूंगा और फिर हम ऐशो-आराम की जिंदगी जिएंगे.’ उसने मुझे घर से निकलवाने की बात भी कही थी. उसकी बातों में आकर दोनों मां और बेटी ने  मुझसे घर छोड़ने की जिद करना शुरू कर दिया. जब यह लगातार होने वाला तोस मैं परेशान हो गया.  इस बात को लेकर हर दिन विवाद होता था. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मैंने दोनों का कत्ल कर दिया. दो साल पहले मैं बिलासपुर में पुलिस फोर्स में नौकरी करता था. हालांकि, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मैंने वह नौकरी छोड़ दी और उसके बाद मार्केटिंग के क्षेत्र में चला गया.

Add Zee News as a Preferred Source

चार साल पहले की थी दूसरी शादी 
पुलिस ने बताया कि मृतका लता साहू ने लगभग चार साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी. चित्रा, लता की पहली शादी से हुई बेटी थी. पड़ोसियों ने पुलिस थाने में इस हत्या की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. दोनों शवों की प्रारंभिक जांच की और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ये भी पढ़ें : भूत के डर से मर्डर का कबूलनामा! कत्ल के 9 दिन बाद खुद थाने पहुंचा हत्यारा, बोला-साहब वो मुझे रात भर सोने नहीं देता
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटे
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News