शरीर के सभी अंग थे विपरीत जगह, दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में रचा गया इतिहास, कर डाली ऐसी दुनिया की पहली सर् – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

दिल्ली के सरकारी अस्पताल में ऐतिहासिक सर्जरी पूरी की गई है. इस टीम ने एक 31 वर्षीय महिला की जटिल कार्डियक रिपेयर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. ‘साइटस इन्वर्सस’ (अंगों की असामान्य स्थिति) जैसी चुनौतीपूर्ण चिकित्सीय स्थिति के बावजूद, डॉक्टरों ने एक बेहद छोटे और कॉस्मेटिक चीरे के माध्यम से इस सर्जरी को संपन्न कर आधुनिक चिकित्सा तकनीक का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. इस मरीज के सभी अंग सामान्य जगह के उलट यानी मिरर इमेज में थे. उसके दिल की जगह दाईं ओर थी, लिवर बाईं ओर, प्लीहा दाईं ओर और पेट भी दाईं ओर था. इसके साथ ही मरीज में जन्मजात आंशिक एट्रियोवेंट्रिकुलर कैनाल दोष जैसी जन्मजात हृदय रोग की समस्या भी थी. सर्जरी के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्वेद विज्ञान संस्थान और डॉ. आर.एम.एल. अस्पताल की चिकित्सा टीम ने अत्यंत सावधानी बरतते हुए मरीज के हृदय दोष का सफल उपचार किया.

कार्डियक सर्जरी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर, जरूरी उपकरण और मॉनिटरिंग मशीनें मौजूद हैं, जिससे ऐसी कठिन सर्जरी सुरक्षित तरीके से की जा सके. डॉ. जसविंदर कौर कोहली और उनकी टीम ने एनेस्थीसिया और मरीज की मॉनिटरिंग को बेहतरीन तरीके से संभाला. परफ्यूशनिस्ट जगदीश चंद्र और उनकी टीम ने बायपास के दौरान रक्त संचार को सुरक्षित रखा.
साइटस इन्वर्सस अपने आप में बहुत ही दुर्लभ है और इसके साथ आंशिक एट्रियोवेंट्रिकुलर कैनाल दोष होना और भी कम होता है. आम तौर पर ऐसी सर्जरी में सीने की हड्डी काटनी पड़ती है, लेकिन इस केस में सिर्फ छोटे कॉस्मेटिक चीरे से सर्जरी की गई, जिससे यह दुनिया की पहली सर्जरी बन गई. मरीज रमबाई और उनके परिवार ने डॉ. नरेन्द्र सिंह झाझड़िया और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद किया.

सर्जरी 30 मार्च 2026 को की गई और यह प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना (पीएमजेएवाई – आयुष्मान भारत) के तहत कवर थी. एबीवीआईएमएस का कार्डियक सर्जरी विभाग पहले भी चर्चित रहा है. अगस्त 2022 में इसी टीम ने केंद्रीय सरकारी अस्पताल में पहला कार्डियक ट्रांसप्लांट किया था.
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Video: रेस्क्यू के दौरान दिखा उत्तरकाशी में तबाही का मंजर, अभी भी कई लोग लापता
Dakar Rally 2025 : हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम ने 7वें स्थान पर फिनिश की रैली, Hero बाइक और राइडर नाचो कॉर्नेजो ने जीता दिल
Dakar Rally 2025 के स्टेज 11 में नाचो कोर्नेजो ने बनाई मजबूत पकड़, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम ने दिखाई दमदार परफॉर्मेंस
Dakar Rally 2025 : स्टेज 10 पूरा कर हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम ने जारी रखा अपना सफर, नाचो कॉर्नेजो 7वें स्थान पर बरकरार
Dakar Rally 2025 : नाचो कॉर्नेजो का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम ने पूरा किया स्टेज-9
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News