जावर| श्रीआरंभ इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की गणितीय क्षमता, एकाग्रता, मानसिक विकास बढ़ाने के लिए अबाकस और वैदिक मैथ्स सेमिनार हुआ। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को अबाकस, वैदिक मैथ्स की उपयोगिता बताई। तेज और सरल गणना की तक
प्रशिक्षकों ने कहा कि इन विधियों से स्मरण शक्ति बढ़ती है। तार्किक सोच मजबूत होती है। एकाग्रता बढ़ती है। आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गतिविधियों के जरिए तकनीकें सीखीं। लाइव डेमो भी हुआ। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। सेमिनार को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे नवाचारपूर्ण, ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे। बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल में भी उत्कृष्ट बनाया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.