अब मिनटों में पूरा होगा बल्लभगढ़ से सोहना का सफर, 4 लेन सड़क निर्माण को हरी झंडी – Hindustan Hindi News

बल्लभगढ़ से सोहना रोड पर जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग ने गुरुग्राम से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बल्लभगढ़ से सोहना तक चार लेन सड़क निर्माण बनाने की योजना की है। इसके लिए ठेकेदार को काम सौंप दिया है। अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है।
बल्लभगढ़-समयपुर-सिरमथला होते हुए सोहना तक करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क फिलहाल खस्ताहाल अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। इससे आये दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात के दौरान स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
वहीं दूसरी तरफ बल्लभगढ़ से सोहना के लिए अभी दो मार्ग है। बल्लभगढ़-पाली-धौज मार्ग और फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड। इन दोनों पर सड़कों पर सुबह-शाम भारी जाम रहता है। खासकर कंपनियों की छुट्टी के दौरान इन सड़कों से जाम के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है।
वाहन चालकों को पांच मिनट की दूरी तय करने में भी आधा घंटा लग जाता है। ऐसे में चार लेन सड़क बनने से हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सड़क बल्लभगढ़ से समयपुर, सिरमथला होते हुए गुरुग्राम (सोहना) के निमोठ गांव तक पहुंचेगी।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार को काम सौंप दिया गया है। ठेकेदार को तय समय सीमा में सड़क निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले समय में इस सड़क पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है।
नई सड़क बनने के बाद फरीदाबाद-गुरुग्राम चार लेन रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। वर्तमान में इस मार्ग पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है, जिससे अक्सर जाम और हादसे होते हैं।
वैकल्पिक मार्ग तैयार होने से यातायात का बोझ विभाजित होगा और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क बनने के बाद न केवल सफर आसान होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। अनुमान है कि जेसीबी चौक से सोहना तक की दूरी महज 20 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News