सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में गिरावट का सिलसिला जारी है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 1 किलो चांदी का भाव 2300 रुपये से ज्यादा टूट गया और इस गिरावट के बाद ये कीमती धातु अब अपने लाइफ टाइम हाई से 1.89 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है. न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है.
चांदी की कीमत में फिर गिरावट
एमसीएक्स पर मंगलवार को कीमती धातुओं के रेट में फिर से कमी आई है यानी ये सस्ती हो गई हैं. सबसे पहले बात करते हैं MCX Silver Rate के बारे में, तो वायदा कारोबार में 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव अपने पिछले बंद 2,52,545 रुपये प्रति किलो की तुलना में ओपनिंग के साथ ही फिसलकर 2,50,210 रुपये प्रति किलो पर आ गया और इस हिसाब से चांदी 2,335 रुपये सस्ती हो गई.
अगर चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो ये और भी टूट गई है. जनवरी में Silver Price रिकॉर्ड तेजी के साथ 4,39,337 रुपये के शिखर पर पहुंचा था, लेकिन इस स्तर को छूने के बाद ये भरभराकर टूटा भी. ताजा गिरावट के बाद अब इस लेवल से 1 Kg Silver Price 1,89,127 रुपये कम हो चुका है.
सोना भी लगातार फिसल रहा
चांदी की तरह सोना भी लगातार टूटता जा रहा है. एमसीएक्स पर मंगलवार को Gold Rate भी फिसला है. हालांकि, चांदी की तुलना में इसकी गिरावट काफी कम है. बीते कारोबारी दिन 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना 1,53,943 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और ये खुलने के सात ही गिरकर 1,53,594 रुपये पर आ गया. यानी 10 Gram 24 Karat Gold 349 रुपये सस्ता हो गया है.
लगातार टूट रहा सोना अब अपने हाई लेवल से 49,390 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है. चांदी की तरह ही MCX Gold Rate भी जनवरी महीने में ही अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था और पहली बार 2 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था. सोने का हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
घरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर रेट्स पर नजर डालें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, यहां भी सोना 1.50 लाख रुपये और चांदी 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रही है. हालांकि, जब आप ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो इन रेट्स पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है, जिनके जुड़ने पर कीमत बढ़ जाती है.
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू