'अब 80-20 नहीं, 95-5 की होगी लड़ाई…', अखिलेश यादव का BJP को लेकर बड़ा दावा – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बयानबाजियों का सिलसिला तेज हो गया है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब राजनीतिक मुकाबला 80 और 20 प्रतिशत के बीच नहीं, बल्कि 95 और 5 प्रतिशत के बीच है.
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि 95 फीसदी लोग पीड़ित, परेशान और अपमानित हैं, जबकि बाकी 5 फीसदी लोग शोषक हैं.
दरअसल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले ’80-20′ का फॉर्मूला दिया था, जिसमें राजनीतिक मुकाबले को 80 प्रतिशत और 20 प्रतिशत के बीच बताया गया था.
इसी पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘लड़ाई अब 80 और 20 प्रतिशत के बीच नहीं रही. ये अब 95 और 5 प्रतिशत के बीच की लड़ाई है. 95 प्रतिशत लोग जो पीड़ित, परेशान और अपमानित हैं, वो एक तरफ हैं, जबकि 5 प्रतिशत शोषक दूसरी तरफ हैं.
उन्होंने आगे कहा, ‘जब 95 और 5 प्रतिशत के बीच लड़ाई होगी, तो बीजेपी नेताओं को पता भी नहीं चलेगा कि वो कहां जाकर गिरे हैं. इसीलिए उनकी भाषा और व्यवहार बदल गया है.’
अयोध्या में रामलला के दर्शन का ऐलान
अयोध्या के राम मंदिर जाने की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर सपा प्रमुख ने घोषणा की कि वो इटावा के केदारेश्वर मंदिर और वृंदावन के अलावा अयोध्या भी जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘सिर्फ अयोध्या ही नहीं, हम केदारेश्वर और वृंदावन भी जाएंगे.’
अखिलेश यादव ने पार्टी के ‘PDA’ नारे को एक नए मायने देते हुए इसे ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’ बताया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘हमारे परिवार में शिव और राम दोनों मौजूद हैं. हमारे साथ चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव दोनों हैं. अवधेश (अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद) और पवन (अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी पवन पांडे) भी हमारे साथ हैं. तो BJP इतनी घबराई हुई क्यों है?’
इससे पहले, पवन पांडे ने कहा था कि यादव 12 दिसंबर को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे.
वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप

वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘अखबारों में खबर आई कि 1.27 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा गया. दूसरी तरफ, 1.27 करोड़ वोट काटे जाने की बात हो रही है. क्या अजीब इत्तेफाक है.’
चुनावों में पारदर्शिता तय करने की मांग करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि मतदाताओं को मेटल के पहचान पत्र जारी किए जाएं, जिनकी नकल या डुप्लीकेट न बनाई जा सके. उन्होंने मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की भी मांग की.
मेट्रो और सड़कों के निर्माण पर घेरा
अखिलेश ने बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत सपा सरकार के कार्यकाल में हुई थी. उन्होंने कहा, ‘लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो समाजवादी पार्टी सरकार की देन थीं. BJP सरकार 10 सालों में मेट्रो नेटवर्क को 10 सेंटीमीटर भी आगे नहीं बढ़ा पाई है.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News