Feedback
Apple का सबसे स्लिम स्मार्टफोन iPhone Air है, जो मुकेश अंबानी समेत कई लोगों के पास नजर आता है. अपनी स्लिम बॉडी की वजह से यह हैंडसेट दुनियाभर में पॉपुलर है. इसकी थिकनेस 5.6mm की है. न्यू रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone Air 2 पर काम कर रही है, जिसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मिलेगा.
iPhone Air को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में बीते सितंबर में लॉन्च किया था. इस साल के सितंबर इवेंट में कंपनी ने iPhone Air 2 को लॉन्च नहीं किया. नई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि iPhone Air 2 में कमाल का कैमरा नजर आएगा, जिसमें दो सेंसर दिखाई देंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल iPhone 18 और iPhone 18e के साथ iPhone Air 2 को लॉन्च कर सकती है. हालांकि अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
iPhone Air 2 में कई अपग्रेड्स मिलेंगे
जीएसएमअरेना ने एक टिप्स्टर का हवाला देकर बताया है कि iPhone Air 2 में कई अपग्रेड्स नजर आ सकते हैं. फोन में जहां बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और डिस्प्ले भी 6.55 इंच तक का दिया जा सकता है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा और 1.5K रेजोल्युशन का डिस्प्ले मिलेगा.
iPhone Air 2 के अंदर A20 (2nm) सीरीज का चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल iPhone 18 Pro सीरीज में किया जा चुका है. iPhone Duo में भी A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.
यह भी पढ़ें: न Amazon, न फ्लिपकार्ट, iPhone Air पर 25 हजार का डिस्काउंट
iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप
iPhone Air2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें दोनों ही कैमरा सेंसर 48MP-48MP के होंगे. सेल्फी कैमरे को लेकर कोई जानकारी नहं दी है. साथ ही पुराने वर्जन की तुलना में iPhone Air 2 के अंदर बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
रिपोर्ट्स में बताया है कि iPhone Air 2 में 5.2mm की थिकनेस मिलेगा, जो iPhone Air की तुलना में कम है. साथ ही इसमें N2 वायरलेस चिपसेट और C2 मॉडेम का यूज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने जेब से निकाला सफेद फोन, इतने लाख है कीमत
हाल ही रिलायंस जियो के एक इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी के हाथ में iPhone Air नजर आया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू