जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड के IPO को दूसरे दिन भी शानदार बोली मिली. जियो का ये आईपीओ सभी कैटेगरी में पूरी तरह भर गया. रिटेल कैटेगरी से लेकर हाई नेटवर्थ वाली कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर बोली लगाई. शुक्रवार को इसमें निवेश का आखिरी मौका है.
दूसरे दिन ये IPO रिटेल कैटेगरी में 1.54 गुना भर गया. QIB ने इस आईपीओ में 12.87 गुना निवेश किया था और 5.64 गुना NII कैटेगरी में सब्सक्राइब हुआ था. कुल मिलाकर इस आईपीओ को दूसरे दिन 5.39 गुना सब्सक्राइब किया गया.
30200 करोड़ के बदले मिले 3.68 करोड़
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) का कुल साइज 30,200 करोड़ रुपये है यानी कंपनी इस आईपीओ से इतने पैसे जूटाएगी. जबकि इस आईपीओ के लिए कंपनी को कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये मिले हैं. हालांकि, इसमें से कंपनी सिर्फ 30,200 करोड़ रुपये ही ले सकती है और बाकी पैसे शेयर नॉट-अलॉटमेंट होने पर IPO निवेशकों के अकाउंट में वापस आ जाएंगे. लेकिन ये डिमांड यह दिखाती है कि इस आईपीओ को लेकर निवेशकों के जोश है.
कब होगी इस आईपीओ की लिस्टिंग?
Jio Platforms IPO बोली के लिए 21 अक्टूबर को खुली थी और 23 अक्टूबर यानी शुक्रवार को बंद हो जाएगी. 26 अक्टूबर को इसके शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा और इसके शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को NSE और BSE पर होगा.
इस आईपीओ का प्राइस बैंड
Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर है. इसके एक लॉट में 12 शेयरों को रखा गया है, जिसके रिटेल कैटेगरी में हर व्यक्ति को एक लॉट के लिए कम से कम ₹13,428 ऊपरी प्राइस बैंड पर लगाना होगा. इस इश्यू के तहत 46,94,836 शेयर कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं, जिनके लिए 54 रुपये डिस्काउंट दिया गया है.
GMP क्या दे रहा सिंग्नल?
Jio Platforms IPO के शेयर ग्रे मार्केट में भी अच्छी तेजी का संकेत दे रहे हैं. इस आईपीओ का GMP ₹243 है, ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹1119 की तुलना में इस आईपीओ के तहत जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिटिंग ₹1362 रुपये तक होने का अनुमान है. यानी कि निवेशकों को इस आईपीओ पर 21.72% का प्रीमियम मिल सकता है.
(नोट- किसी भी शेयर या आईपीओ में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू