Balia News: हर व्यक्ति की होगी जांच, वीडियो रिकॉर्डिंग से भी निगरानी – Hindustan

Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और एसपी ईराज राजा ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचें और पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच सुनिश्चित की जाए। पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही नियमानुसार प्रवेश दिया जाए।
मतदान केंद्रों के अंदर प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक लगाने तथा मतपेटिकाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए। मतपेटिकाओं में स्याही, पानी या किसी अन्य सामग्री को डालने जैसी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा।डीएम ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन आठ जिलों में हो रहा है, जबकि मतगणना वाराणसी में होगी। बलिया जिले में चुनाव के लिए कुल 20 पोलिंग सेंटर और 54 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। इसके मतदान शुरू होने से समाप्ति तक की गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News