केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (3 अक्टूबर) हरियाणा दौरे पर हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के पास मेला ग्राउंड में 3 नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी देखी। उन्हें दिखाया गया कि डायल 112 कैसे रिस्पॉन्स करती है, घटनास्थल पर पहुंचकर जां
अमित शाह ने कहा- प्रदेश में पहले ये होता था कि एक सरकार आती थी तो एक जिले का विकास होता था, दूसरी आती थी तो दूसरे जिले का विकास होता था, लेकिन बीजेपी की सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास किया है। हरियाणा में पूरे देश में यहां की नौकरियां देने की व्यवस्था को कुछ लोगों ने बर्बाद किया, बदनाम भी हुआ, लेकिन बीजेपी ने यहां पर्ची और खर्ची दोनों सिस्टम को खत्म कर दिया।”
रोहतक में डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया इससे पहले, अमित शाह रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के खेल मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। उनके साथ सीएम नायब सैनी भी मौजूद रहे।
रोहतक में अमित शाह ने कहा कि यह लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया देश का सबसे बड़ा दही, छाछ, योगर्ट और मिठाई उत्पादन केंद्र है। अब यहीं से पूरे NCR की जरूरतें पूरी होंगी। इससे आय बढ़ेगी। आने वाले समय में 75 हजार डेयरी समितियां बनाई जाएंगी।
उधर, अमित शाह के आने से पहले MDU के छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के लिए रात को ग्राउंड में सड़क बनाने और कच्चे ग्राउंड में रोलर चलाकर उसे खराब कर दिया गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने छात्र नेता प्रदीप देशवाल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है।
अमित शाह के दौरे के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.