अमृतसर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की घटना: पुणे जाने वाली Air India Express फ्लाइट IX-1694 हुई रद्द – Dainik Bhaskar

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पुणे जाने वाली Air India Express की फ्लाइट IX-1694 को बर्ड हिट की घटना के बाद रद्द कर दिया गया। फ्लाइट को 18 अगस्त को अमृतसर से पुणे के लिए रवाना होना था, लेकिन उड़ान से पहले ही विमान के साथ ब
विमान से टकराया पक्षी
जानकारी के मुताबिक, विमान के साथ पक्षी के टकराने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को ऑपरेट नहीं किया गया। इसके बाद एयरलाइन की ओर से फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया गया। फ्लाइट का रूट अमृतसर से पुणे था और इसका फ्लाइट नंबर IX-1694 है।
एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजे पत्र में रद्द होने की जानकारी
Air India Express की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजे गए पत्र में भी फ्लाइट रद्द किए जाने की पुष्टि की गई है। पत्र में शुरुआत में फ्लाइट रद्द होने का कारण तकनीकी बताया गया है, जबकि पत्र पर की गई हाथ से लिखी गई नोटिंग में बर्ड हिट और पक्षी के विमान से टकराने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। इसके साथ ही यात्रियों का सामान भी विमान से बाहर निकालकर उन्हें वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई। अचानक फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट स्टेटस रिकॉर्ड में भी 18 अगस्त 2026 को फ्लाइट IX-1694 के रद्द रहने की पुष्टि होती है। फिलहाल बर्ड हिट के बाद विमान की तकनीकी जांच और सुरक्षा प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पर नजर बनी हुई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News