डिप्लोमा इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द नहीं – Hindustan

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) ने परीक्षा से जुड़े फर्जी सूचनाओं पर मंगलवार को महत्वपूर्ण सूचना जारी की। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द नहीं हुई है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या दूसरे माध्यमों से प्रसारित सूचनाओं पर भरोसा नहीं करने को कहा गया है। जेयूटी के परीक्षा नियंत्रक निर्मला सोरेन ने जारी सूचना में कहा है कि कुछ लोगों या संगठनों द्वारा जेयूटी की परीक्षाओं के संबंध में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने की जानकारी विश्वविद्यालय को मिली है। इससे विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी प्रमाणिक जानकारी सिर्फ jutranchi.ac.in या अपने संबंधित संस्थान के प्राचार्य या निदेशक से प्राप्त करने की सलाह दी है।विद्यार्थियों

से कहा गया है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना को न तो मानें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को फर्जी व भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News