अमेरिका ने 2 भारतीय कंपनियों और 5 भारतीयों पर लगाया प्रतिबंध, ईरान से तेल खरीदने का आरोप – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 09-10-26 09:31
अमेरिका ने मुंबई की दो कंपनियों और उनसे जुड़े पांच भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इन पर ईरान के पेट्रोलियम उत्पादों के व्यापार में शामिल होने का आरोप है. अमेरिका ने इस कार्रवाई के तहत कई अन्य कंपनियों, लोगों और जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं. यह कदम ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ का हिस्सा है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को इन प्रतिबंधों की घोषणा की. जिन भारतीय कंपनियों को निशाना बनाया गया है, उनमें मुंबई की SSPL सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और समुद्र मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. अमेरिका का आरोप है कि इन कंपनियों ने ईरान से तेल के आयात में मदद की. दोनों कंपनियों से जुड़े पांच लोगों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, SSPL सॉल्यूशंस से जुड़े ध्वनि वोरा और निसर्ग वोरा के अलावा समुद्र मरीन सर्विसेज से जुड़े केतन कोचिकर, भूपेंद्र सिंह साहू और हरिश्याम हरिहरन को भी प्रतिबंधित किया गया है.
ईरान को लाखों डॉलर की कमाई
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने बयान में कहा कि इन कंपनियों की गतिविधियों से ईरान की सरकार को लाखों डॉलर की कमाई हुई. इससे ईरान को अपनी कथित गैर-कानूनी गतिविधियां जारी रखने में मदद मिली. विभाग के मुताबिक, अमेरिका ईरान के पेट्रोकेमिकल उत्पादों के व्यापार में शामिल खरीदारों और विक्रेताओं, दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.
अमेरिकी वित्त विभाग का भी एक्शन
अमेरिकी वित्त विभाग ने भी ईरान के तेल से होने वाली कमाई पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की है. विभाग ने 17 कंपनियों और उनसे जुड़े ‘शैडो फ्लीट’ जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं. इन जहाजों पर ईरानी तेल के व्यापार में शामिल होने का आरोप है.
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि उनका विभाग ईरान की सरकार तक उस पैसे को पहुंचने से रोक रहा है, जिसका इस्तेमाल वह क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों के लिए करती है. उन्होंने कहा कि अमेरिका उन लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा, जो ईरान की तेल बिक्री में मदद करते हैं.
बेसेंट ने चेतावनी दी कि ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले लोगों और कंपनियों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News