अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी: रेलवे मंत्रालय ने मंजूरी दी; उद्घाटन ट्रेन सोमवार दोपहर 12… – Dainik Bhaskar

रेलवे मंत्रालय ने नेपाल के जनकपुरधाम और भारत के अयोध्या धाम के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। इससे दोनों शहरों के बीच सीधा रेल संपर्क बनेगा।
ट्रेन संख्या 15595/15596 जनकपुरधाम-अयोध्याधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस की शुरुआत विशेष ट्रेन संख्या 04295/04296 से होगी। उद्घाटन ट्रेन सोमवार दोपहर 12:30 बजे अयोध्याधाम से रवाना होगी।
यह ट्रेन शाम 5:40 बजे गोरखपुर, रात 9:30 बजे नरकटियागंज और रात 11:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। अगले दिन रात 1:40 बजे सीतामढ़ी, 2:55 बजे शिवोहर और सुबह 4:50 बजे मधुबनी से गुजरेगी।
ट्रेन जयनगर से भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7:30 बजे और नेपाली समय के मुताबिक 7:45 बजे रवाना होगी। यह सुबह 10 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 24 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 1 बजे जनकपुरधाम से रवाना होगी। जयनगर से यह नेपाली समय के मुताबिक दोपहर 3:25 बजे और भारतीय समय के मुताबिक 3:10 बजे चलेगी।
यह ट्रेन मधुबनी से 3:50 बजे, शिवोहर से 4:50 बजे और सीतामढ़ी से शाम 7:05 बजे गुजरेगी। रात 8:50 बजे रक्सौल और 11:20 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।
अगले दिन सुबह 4:05 बजे गोरखपुर, 5 बजे बस्ती और 5:55 बजे मनकापुर पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 8:10 बजे अयोध्याधाम जंक्शन पहुंचेगी।
नई रेल सेवा से दोनों देशों के यात्रियों को अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच यात्रा की सुविधा मिलेगी। दोनों शहर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल हैं।
कप्तानगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से भारत और नेपाल के संबंध मजबूत होंगे।
इनपुट के मुताबिक, जनकपुर से भारत के प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News