यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ क्यों गैर जमानती वारंट जारी? क्या था 8 साल पुराना मानहानि केस – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
राठी को पहली बार जुलाई 2019 में समन जारी किया था. (Image – Instagram)
प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. दिल्ली की साकेत जिला अदालत ने सोमवार, 23 नवंबर 2026 को साल 2018 के एक पुराने आपराधिक मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनम रईस खान की अदालत ने यह आदेश शिकायतकर्ता विकास पांडे की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर 2026 की तारीख तय की है.

#BREAKING Delhi Court issues non-bailable warrants against YouTuber Dhruv Rathee in a 2018 defamation case. The case pertains to complaint filed by Vikas Sanskrityayan alleging that Rathee posted a an allegedly defamatory video. @dhruv_rathee https://t.co/GZPljngVQ9
यह कानूनी विवाद मई 2018 में ध्रुव राठी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो से जुड़ा है. ‘भाजपा आईटी सेल पार्ट-2’ शीर्षक वाले इस वीडियो में राठी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के आईटी सेल ने शिकायतकर्ता विकास पांडे को रिश्वत देने की कोशिश की थी. विकास पांडे, जो सोशल मीडिया पेज ‘आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी’ के संस्थापक हैं, ने इन आरोपों को झूठा, निराधार और अपनी छवि धूमिल करने वाला बताते हुए अदालत में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था.
अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, इससे पहले भी राठी को समन और दो बार जमानती वारंट जारी किए जा चुके थे. हालांकि, ध्रुव राठी मुख्य रूप से जर्मनी में रहते हैं, जिसके कारण वर्षों तक समन की तामील और अदालत में उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने में लगातार बाधा आ रही थी. गौरतलब है कि राठी हाल ही में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के एक आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे और अक्टूबर में वापस जर्मनी लौट गए थे.
इससे पहले 12 अक्टूबर 2026 को अदालत ने शिकायतकर्ता के वकील समक्ष शर्मा की उस अर्जी को स्वीकार कर लिया था, जिसमें मामले की शीघ्र सुनवाई और राठी के खिलाफ ‘दस्ती’ समन जारी करने की मांग की गई थी. इसके बावजूद पेश न होने पर अदालत ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाते हुए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया. इस आदेश के बाद अब ध्रुव राठी के भारत लौटने पर उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है.
साल 2018 में जब ध्रुव राठी ने यह विवादित वीडियो ट्विटर (अब एक्स) पर साझा किया था, तब दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे रीट्वीट किया था. इसके बाद विकास पांडे ने ध्रुव राठी के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल को भी मानहानि की कार्यवाही में पक्षकार बनाया था. हालांकि, बाद में केजरीवाल ने इस रीट्वीट को लेकर अपनी गलती स्वीकार कर ली थी, लेकिन ध्रुव राठी के खिलाफ यह मुकदमा निचली अदालत में लगातार जारी रहा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News