जयनगर। अयोध्या और जनकपुरधाम को रेल सेवा से जोड़ने की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ा है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से माता सीता की नगरी जनकपुरधाम तक वाया जयनगर प्रस्तावित ट्रेन के परिचालन को लेकर भारत और नेपाल के रेलवे व सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को जयनगर में एक अहम बैठक किया। ट्रेन परिचालन से पहले रेल ट्रैक, स्टेशनों की सुरक्षा, यात्रियों की जांच, इमिग्रेशन और कस्टम व्यवस्था समेत कई अहम बिंदुओं पर दोनों देशों के अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जयनगर से जनकपुरधाम तक निरीक्षण यान से सफर कर रास्ते के स्टेशनों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरी कवायद से अयोध्या-जनकपुरधाम ट्रेन परिचालन की उम्मीद और मजबूत हुई है। जयनगर रेलवे विश्राम सभागार में हुई बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पार ट्रेन परिचालन से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों पर विशेष रूप से चर्चा की। जयनगर से जनकपुरधाम तक रेल ट्रैक की स्थिति, विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय रेल सेवा के लिए इमिग्रेशन और कस्टम चेकपोस्ट की स्थापना तथा यात्रियों की जांच प्रक्रिया को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ。
बैठक में सबसे अहम मुद्दा यात्रियों और ट्रेन की सुरक्षा रहा। नेपाल की ओर पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था किस एजेंसी के जिम्मे होगी, इसे लेकर अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में इमिग्रेशन और कस्टम व्यवस्था बहाल करने की जरूरत पर भी मंथन हुआ। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रेन शुरू होने से पहले सुरक्षा और जांच की ऐसी व्यवस्था तैयार हो, जिससे यात्रियों को परेशानी भी न हो और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के मानकों का पालन भी सुनिश्चित हो। प्रस्तावित ट्रेन के किराये को लेकर भी दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। अयोध्या से जनकपुरधाम और जनकपुरधाम से अयोध्या के बीच चलने वाली ट्रेन के टिकट से प्राप्त राशि की शेयरिंग किस प्रकार होगी, इस पर भी विचार किया गया। ये अधिकारी रहे मौजूद: बैठक में एसएसबी के डीआईजी मधुकर अमिताभ, धनुषा के सीडीओ भुदेव झा, एसएसपी भीम बहादुर बिष्ट, नेपाल रेलवे के जीएम रौशन देव, एसएसपी योगेंद्र कुमार, एडीआरएम सन्नी कुमार और कस्टम सहायक आयुक्त अरुण कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम दीपक कुमार और डीएसपी सदानंद कुमार भी बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा सीनियर डीईएन संजय कुमार, सीडब्ल्यूएस आशुतोष कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर पुखराज मीणा, प्रभारी राजकुमार सिंह, आईओडब्ल्यू रमेश कुमार, आईएएन राज कुमार, स्टेशन प्रबंधक राजेश मोहन मल्लिक, समेत अन्य अधिकारी व कर्मी थे। इरकॉन के जीएम व एजीएम, कोंकण रेलवे के डीजीएम और जीआरपी थानेदार समेत रेलवे व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play