अरनिया गांव में संदिग्धावस्था में युवती की मौत – Live Hindustan

जंदाहा संवाद सूत्र नगर पंचायत जंदाहा के अरनिया गांव के वार्ड संख्या 9 में एक युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जाती है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मायूसी का माहौल है। घटना की वास्तविक जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घटना की सूचना पर जंदाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गईं। कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान अरनिया गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी राजेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। स्वजनों को आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन प्राप्त होने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा। प्रभात ठाकुर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News