बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. हालांकि इसके बाद एक और तूफान की आशंका जताई जा रही है. एक तरफ अर्नब दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के ऊपर बने डिप्रेशन के कारण कमजोर पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण अंडमान सागर में एक नया लो प्रेशर (निम्न दबाव) क्षेत्र बन गया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले 48 घंटों में ये नया सिस्टम और मजबूत हो सकता है. इस नए तूफान की आहट ने बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ा दी है. IMD के गुरुवार (29 अक्टूबर) के अपडेट के मुताबिक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का अब कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है. यह सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ और इससे लगे दक्षिण ओडिशा के ऊपर एक्टिव है. इसका केंद्र छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 20 किलोमीटर पश्चिम में दर्ज किया गया है.
मौसम रडार से हो रही निगरानी
IMD का अनुमान है कि ये सिस्टम उत्तर दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और 29 अक्टूबर की शाम तक कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है. फिलहाल रायपुर और संबलपुर के मौसम रडार इसकी निगरानी कर रहे हैं. उधर दक्षिण अंडमान सागर में मौसम का एक नया सिस्टम विकसित हो गया है. ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बने इस निम्न दबाव क्षेत्र के अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना है.
दक्षिण अंडमान सागर में नया मौसमी सिस्टम
अगले 24 घंटों के दौरान इसके और संगठित होकर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और आस-पास के क्षेत्र में डिप्रेशन में बदलने की काफी संभावना है. फिलहाल अर्नब कमजोर कमजोर पड़ रही है, लेकिन दक्षिण अंडमान सागर में नया मौसमी सिस्टम आकार ले रहा है.
अर्नब ने दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश और आस-पास के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई. रिपोर्टों के मुताबिक कम से कम 5 लोगों की मौत हुई और 31 घरों को नुकसान हुआ है. तूफानी बारिश के चलते कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरे. करीब 79 हजार एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है.
ये भी पढ़ें
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.