अर्मेनिया के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी की मुलाकात, रक्षा सौदों पर हुई खास बातचीत – Jagran

पीएम मोदी और अर्मेनियाई पीएम निकोल पशिन्यान ने बिश्केक में मुलाकात की, जहां उन्होंने रक्षा, अर्थव्यवस्था और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने अर्मेनिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
पीएम मोदी और अर्मेनियाई पीएम पशिन्यान की बिश्केक में मुलाकात।
रक्षा, अर्थव्यवस्था, संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा।
भारत-अर्मेनिया संबंधों को मजबूत करने पर दोनों नेताओं का जोर।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एक तरफ जहां तुर्किये पाकिस्तान के साथ अपने सैन्य गठबंधन को लगातार मजबूत कर रहा है वहीं भारत अर्मेनिया के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में जुटा है।
इस संदर्भ में बिश्केक में पीएम नरेन्द्र मोदी और अर्मेनिया के पीएम निकोल पशिन्यान के बीच द्विपक्षीय बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंधों के सारे आयामों पर बात हुई है।
इसमें रक्षा क्षेत्र में सहयोग भी महत्वपूर्ण है। कुछ दिन पहले ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अर्मेनिया की यात्रा की थी। अर्मेनिया के तुर्की के साथ ऐतिहासिक तौर पर खराब संबंध रहे हैं। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ओटोमन साम्राज्य ने 15 लाख तक अर्मेनियाई निवासियों का नरसंहार किया।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पीएम मोदी ने आर्मेनिया के पीएम पशिन्यान को उनके चुनावी विजय और पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। बैठक में रक्षा, अर्थव्यवस्था, फार्मा, खनन, शिक्षा और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात हुई।
दोनों नेताओं ने हाल के दिनों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार पर संतोष व्यक्त किया और दोनों देशों के बीच विशेष गर्मजोशी तथा मित्रता वाले संबंधों को और आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया समेत क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए संवाद तथा कूटनीति के जरिए निरंतर प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पीएम पशिन्यान ने मोदी को आर्मेनिया-अजरबैजान शांति समझौते के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News