Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में वाहन से धक्का लगने से रांची जिला बल में कार्यरत पुलिसकर्मी प्रदीप डांग की मौके पर मौत हो गई। वे सिमडेगा के साईपानी गांव के रहने वाले थे। घटना के समय वे पहाड़ी मंदिर से ड्यूटी पूरी कर 26 अगस्त की रात में बच्चों के लिए जरूरी सामान भेजने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन से धक्का लगने से उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी खादगढ़ा टीओपी से मिलने के बाद पत्नी पूनम लुगुन रांची पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अंत्येष्टि के लिए पैत्तृक आवास चले गए थे।
इसके बाद दिवंगत जवान की पत्नी फिर सोमवार को रांची पहुंची। उनकी लिखित शिकायत पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी के जरिए उस वाहन की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है, जिससे कुचल जाने से पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play