अलीगढ़ के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर बवाल: मैनेजर पर फेंका ऑर्डर, कर्मचारियों से मारपीट और पथराव – Jagran

अलीगढ़ के 'दूर का तंदूर' रेस्टोरेंट में बिल को लेकर एक ग्राहक ने मैनेजर पर हमला कर दिया। नशे में …और पढ़ें
रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट करते आरोपित । वीडियेा ग्रैब
ग्राहक ने बिलिंग मैनेजर पर ऑर्डर फेंककर मारपीट की।
नशे में धुत ग्राहक ने साथियों संग पथराव, तोड़फोड़ की।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दूर का तंदूर रेस्टोरेंट में खाने के ऑर्डर को लेकर जमकर बवाल हुआ। ग्राहक ने पहले बिलिंग मैनेजर पर आर्डर फेंकने के बाद गाली-गलौच और मारपीट की। बाद में अपने दो-तीन साथियों को बुलाकर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों पर पथराव किया और सामान में तोड़फोड़ की। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मैनेजर समेत कर्मचारियों को चोटें आई हैं ।
रेस्टोरेंट के कुलदीप विहार निवासी बिलिंग मैनेजर पंकज आर्या के अनुसार 24 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे मनीष नाम का ग्राहक आर्डर में समस्या होने की बात कहकर दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचा था। उन्होंने समस्या सुनकर उसका समाधान कर दिया, लेकिन आरोप है कि शराब के नशे में होने के कारण मनीष ने ऑर्डर उन पर फेंक दिया।
विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित ने फोन कर अपने परिचितों को बुला लिया। पहुंचे दो-तीन अज्ञात युवकों के साथ मिलकर उसने मैनेजर और स्टाफ पर पत्थर फेंके। पथराव में कर्मचारियों को चोटें आईं और रेस्टोरेंट का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राहक ने बिल पर अपना नाम मनीष और मोबाइल नंबर दर्ज कराया था। सासनी गेट पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में घुसी बेकाबू कार कई को रौंदा, तीन बहनों समेत पांच की मौत
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में मौत बनकर दौड़ी कार: पांच की मौत, पिटाई से घायल कार सवार ने तोड़ा दम; गांव पहुंचे शव तो मचा कोहराम

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News