Rashmi Singh
Date: 26-10-26 13:43
CM Yogi Janta Darshan: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और फरियाद लेकर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में कुछ छोटे बच्चे भी पहुंचे, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चॉकलेट देते नजर आए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में लोग अपनी अलग-अलग समस्याएं लेकर पहुंचे. कई लोगों को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम के जरिए उनकी लंबे समय से लंबित शिकायतों का समाधान हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने लोगों की बात सुनी और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! | Big Breaking | Market Update
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें