अलीगढ़ के शाहंशाहबाद गली नंबर 11 के सामने बिजली के खुले तार और ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। यहां ट्रांसफार्मर के चारों ओर तारों का जाल फैला है और कई तार नीचे तक लटक रहे हैं।
ट्रांसफार्मर के ऊपर और आसपास दर्जनों तार उलझे हुए हैं। पास लगा एक छोटा बॉक्स भी जला और टूटा हुआ है। ट्रांसफार्मर के पीछे एक मकान और दुकान है, जहां लोगों का आना-जाना रहता है।
खुले ट्रांसफार्मर और लटकते तारों से गली के लोगों, खासकर बच्चों में हमेशा डर बना रहता है। बारिश में यह खतरा और बढ़ जाता है। वार्ड नंबर 90 के लोगों ने बिजली विभाग से कई बार शिकायत की है।
इसके बावजूद न तो तारों को ठीक किया गया और न ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत हुई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.