Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि व कुमाऊं विवि के कॉलेजों में एलएलबी व एलएलएम के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। छात्र आज यानी 19 अक्तूबर को भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पहले आवेदन वालों को अंक व संस्थानों की वरीयता अनिवार्य रूप से अपडेट करनी होगी। एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश के लिए एसएसजे विवि की ओर से समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए थे। इसकी अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तय की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 19 अक्तूबर कर दिया गया है। विवि के मुताबिक, एसएसजे व कुमाऊं विवि के सभी कॉलेजों में एलएलबी में प्रवेश को 290 व एलएलएम के लिए 104 आवेदन हुए हैं।
वहीं, पहले जारी हुई विज्ञप्ति के दौरान आवेदन करने वाले छात्रों को पोर्टल में अपने अंक व संस्थानों की वरीयता अपडेट करनी है, लेकिन करीब सौ छात्रों ने अब तक इसे अपडेट नहीं किया है। संस्थानों की वरीयता अपडेट करने के लिए पोर्टल 20 अक्तूबर तक खुला रहेगा। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बिष्ट ने इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रवेश के लिए आज ही आवेदन करने को कहा है। ताकि वह प्रवेश से वंचित ना रहें।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play