अश्लीलता की सारी हदें पार, Nora Fatehi के इस नए गाने ने मचाया तहलका, जानें किसने लिखे इतने भद्दे बोल? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Nora Fatehi New Song Controversy: फिल्मों में कई बार कुछ व्यूज के लिए भद्दे गाने बना दिए जाते हैं, जिनके बोल इतने खराब होते हैं, जिन्हें किसी सभ्य समाज में सुना नहीं जा सकता. ऐसा ही इस कन्नड़ फिल्म का नया गाना वायरल हो रहा है, जिसमें इस्तेमाल किए गए भद्दे बोल पर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही डांस कर रही हैं. इस बात पर बवाल मच गया है.
कई बार लोगों ने फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले आइटम सॉन्ग्स के बोल पर सवाल उठाए हैं. उनका भद्दापन और महिलाओं की शारीरिक संरचना पर किए गए भद्दे विश्लेषण पर कई लोगों ने आपत्तियां जताई, लेकिन यह समस्या घटने की बजाय और बढ़ गई. इसका उदाहरण इस कन्नड फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) का ये भद्दा गाना है.
कुछ समय पहले कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना रिलीज हुआ. इस गाने का नाम है ‘सरके चुनर तेरी सरके’. गाने के नाम से कुछ खराब नहीं लग रहा. लेकिन इसके भद्दे बोल ने कई लोगों को नाराज कर दिया और फिर से फिल्म इंडस्ट्री में आइटम सॉन्ग्स के नाम पर भद्दे गाने बनाने पर बहस छिड़ चुकी है.
इस गाने में नोरा फतेही डांस कर रही हैं. साथ ही बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया. लेकिन ज्यादातर बातें अच्छी नहीं हैं. लोग इसे बहुत अश्लील और भद्दा बता रहे हैं.
जब लोगों ने इस गाने के बोल सुने, तो बवाल कट गया. लोगों ने आइटम गाने के नाम पर कुछ भी लिख देने पर अपना क्रोध प्रकट किया. शुरुआती लाइन्स जैसे “पहले उठाले, अंदर वो डाले… नीचे एक बूंद ना गिराए” और “चूसेगा या चाटेगा” जैसी बातें हैं. ये शब्द डबल मीनिंग वाले लगते हैं. किसी भी सभ्य समाज में ऐसे गाने भद्दे और आपत्तिजनक लगते हैं.
लोग कह रहे हैं कि ये बोल सीधे सेक्स की बात करते हैं. बहुत से यूजर्स ने लिखा कि इतना सस्ता और गंदा गाना पहले कभी नहीं सुना. कुछ ने तो कहा कि भोजपुरी गाने भी इससे बेहतर हैं. सिंगर अरमान मलिक ने भी गाने की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कमर्शियल गाने लिखने का स्तर अब बहुत नीचे गिर गया है. यह एक नया निचला स्तर है.
नोरा फतेही बेहतरीन डांसर हैं. लेकिन काम के नाम पर कुछ भी करवाना गलत है. इस गाने पर उनका डांस बड़ा अजीब लग रहा है. सोशल मीडिया पर इस गाने की काफी आलोचना हो रही है. इसके अलावा कई लोगों ने सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए कि ऐसे गाने को उन्होंने पास कैसे किया.
फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) के हिंदी गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को रकीब आलम (Raqeeb Alam) ने लिखा है. वहीं मूल कन्नड़ संस्करण के बोल फिल्म के निर्देशक प्रेम (Prem) द्वारा लिखे गए हैं. रकीब आलम ने निर्देशक के अनुरोध पर इसे कन्नड़ से हिंदी में अनुवादित किया है. वहीं इस ट्रैक को अर्जुन जन्या (Arjun Janya) ने कंपोज किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News