गोरखपुर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से शाम तक पंडालों में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा।
मेले में प्लास्टिक के खिलौनों और घरेलू सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। खाने-पीने की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। मेले में आए लोगों ने खरीदारी के साथ खानपान का भी आनंद लिया।
पंडाल संचालक धीरज गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और शांति व्यवस्था के लिए वालंटियर तैनात किए गए हैं। उनका प्रयास है कि रात में दर्शन करने आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो। श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.